Diwali Gift 2024: देशभर में दिवाली की धूम है. लोग एक दूसरे को तोहफा दे रहे. इसमें भविष्य के लिए बेहतर फाइनेंशियल गिफ्ट भी दिया जा सकता है. केंद्र सरकार समर्थित कई सेविंग स्कीम उपलब्ध हैं, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS) भी है. यहां सालाना 7.4% का ब्याज दर मिलता है.
निवेशकों को मूल जमा पर हर महीने ब्याज की रकम अदा की जाती है. ब्याज की रकम सीधे निवेशक की पोस्ट ऑफिस के खाते में आती है. खास बात तो ये है कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश पर TDS नहीं कटता. हालांकि, जो ब्याज निवेशक के हाथ में आता है, वो टैक्सेबल होता है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS 2024)
पोस्ट ऑफिस (Post Office) की मंथली इनकम स्कीम में एक व्यक्ति अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए ही जमा कर सकता है. ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक जमा किया जा सकते हैं. प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद निकाला जा सकता है, जिसे आगे 5-5 साल और भी बढ़ा सकते हैं. हर 5 साल बाद ऑप्शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट विथड्रॉ कर लें या फिर स्कीम को आगे बढ़ा सकते हैं. अकांउट पर मिलने वाले ब्याज का पेमेंट पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है.

पोस्ट ऑफिस एमआईएस कैलकुलेशन (Post Office MIS 2024 Calculation)
- कुल निवेश: 9 लाख रुपए
- सालाना ब्याज दर: 7.4%
- मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
- ब्याज से कमाई: 3,33,000 रुपए
- मंथली इनकम: 5,550 रुपए
पोस्ट ऑफिस एमआईएस के प्री-मैच्योर क्लोजर रूल
Post Office की मंथली सेविंग स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने का नियम भी है. निवेशक मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालना चाहे तो ये सुविधा निवेश के 1 साल के बाच मिलती है. उसके लिए रकम निकासी संभव नहीं है. प्री-मैच्योर क्लोजर की स्थिति में निवेशको पेनल्टी देनी होती है. इसके तहत 1 से 3 साल के बीच में रकम निकासी पर डिपॉजिट अमाउंट का 2% काटकर वापस किया जाता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
