Dividends: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में फार्मा स्टॉक फाइजर लिमिटेड भी शामिल है. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को प्रति शेयर 35 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 350 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. शेयर 21 अगस्त को करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 5,983.65 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
Dividend से बरसेगा मुनाफा!
एक्सचेंज को दी जानकारी में फार्मा कंपनी Pfizer Ltd ने डिविडेंड की जानकारी दी है. इसके तहत बोर्ड ने FY24 के लिए डिविडेंड को मंजूरी दी है. डिविडेंड के लिए एक्स-डेट 21 अगस्त है. 7 अगस्त को बाजार को दी जानकारी में बताया कि फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार यानी 21 अगस्त, 2024 तय किया गया है. रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जब कंपनी कॉर्पोरेट कार्रवाई के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए अपने रिकॉर्ड की जांच करती है.
इस तारीख तक आएगी Dividend की रकम
बाजार को दी जानकारी में फार्मा कंपनी ने डिविडेंड के लिए पेमेंट तारीख को भी बताया है. इसके तहत फाइनल डिविडेंड रकम 6 सितंबर को या उससे पहले फाइनल डिविडेंड की रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी. फार्मा कंपनी ने पिछले साल अगस्त में कुल 40 रुपए का डिविडेंड दिया था, जिसमें से 35 रुपए का फाइनल डिविडेंड और 5 रुपए का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. इसी तरह 2022 में फार्मा कंपनी ने दो बार डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत अगस्त में 35 रुपए और सितंबर में 30 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया. मौजूदा मार्केट वैल्यू पर फाइजर लिमिटेड का डिविडेंड यील्ड 0.60 फीसदी है.

फार्मा स्टॉक में जबरदस्त है तेजी
Pfizer Ltd का शेयर पिछले 1 महीने में करीब 20 फीसदी और 3 महीनों में लगभग 32 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. 2024 में अब तक शेयर करीब 40 की तेजी दिखा चुका है. 1 साल में का रिटर्न 50 फीसदी है. 2 साल में शेयर 40 फीसदी और 5 साल में 100 फीसदी और 10 साल में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
जून तिमाही में धमाकेदार प्रदर्शन
फाइजर लिमिटेड फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी है.FY25 की जून तिमाही में स्टैंडअलोन बिक्री 604.70 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही की बिक्री 621.76 करोड़ रुपए से 2.74% कम है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 564.82 करोड़ रुपए की बिक्री से ज्यादा है. जून तिमाही में कंपनी को 150.71 करोड़ रुपए नेट प्रॉफिट हुआ है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications