SIP; SWP, STP : आज के समय में निवेश के कई तरीके हैं, जिससे लॉन्ग टर्म में आपको कई फायदे मिलते हैं। वहीं, अब निवेशक अपने पैसों को जल्द से जल्द कई गुना बढ़ाने के लिए स्मार्ट इंवेस्टमेंट ऑप्शन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इन्ही में से एक म्यूचुअल फंड के अलग-अलग स्कीम में निवेश करने का ऑप्शन्स भी शामिल हैं।

यदि आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं तो SIP, SWP और STP जैसे शब्दों के बारे में जरूर जानते होंगे, लेकिन शायद यह नहीं पता होगा कि ये होता क्या है और इनमें से किसमें निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है। यदि आपको पता है तो आप स्मार्टली इंवेस्टमेंट ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं और नहीं पता है तो चलिए जानते हैं और बताते हैं कि तीनों में क्या अंतर है और कौन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है... या फिर क्या तीनों एक जैसे हैं या इनका काम अलग-अलग है? तो चलिए आसान भाषा में समझते हैं...
SIP क्या है? (Systematic Investment Plan)
एक ऐसा तरीका है जहां आप हर महीने या तय समय पर बहुत कम अमाउंट से म्यूचुअल फंड्स में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है। कंपाउंडिंग का मतलब ब्याज पर ब्याज मिलता है जिससे लॉन्ग टर्म में आपका निवेश कई गुना बढ़ जाता है। SIP खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अनुशासित ढंग से पैसे बचाना चाहते हैं और ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते।
SIP कब और किसे करना चाहिए?
यदि आप नए निवेशक हैं और शेयर मार्केट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता हो तो ऐसे निवेशकों के लिए SIP एक अच्छा ऑप्शन है। यदि आप छोटी-छोटी रकम निवेश कर बड़ी रकम बनाना चाहते हैं तो भी आपके लिए SIP एक बेहतर विकल्प है। जितनी जल्दी एसआईपी की शुरुआत करेंगे समय बढ़ने यानी भविष्य के बड़े लक्ष्यों के लिए (जैसे रिटायरमेंट, बच्चो की पढ़ाई) आपके पास उतने अधिक फंड तैयार होंगे।
SWP क्या है? (Systematic Withdrawal Plan)
SWP वो तरीका है जिसमें आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश से हर महीने एक निश्चित रकम निकाल सकते हैं। यानी यहां पर पहले आप एक बड़ा अमाउंट को निवेश करते हैं और फिर हर महीने एक तय राशि को विड्रॉल करते हैं यानी निकालते हैं। यह ऑप्शन रिटायरमेंट के बाद के लिए सबसे बेहतर है। यहां पर आपके निवेश से आपको हर महीने एक अच्छा ब्याज मिलता है, जिससे मासिक इनकम की गारंटी मिलती है।
SWP कब और किसे करना चाहिए?
SWP की बात करें तो यह रिटायरमेंट के बाद के लिए बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। रिटायरमेंट के बाद जीवनयापन के लिए आपको हर महीने एक फिक्स इनकम चाहिए, जो कि इससे पूरा हो सकता है। यदि आप रिटायर हो चुके हैं तो रिटायरमेंट में मिले पैसे को किसी स्कीम में एकमुस्त लगा सकते हैं, जिससे आपको हर महीने अच्छा ब्याज मिलेगा और समय के साथ और बढ़ता जाएगा। ब्याज के पैसे को आप अपने खर्च के लिए हर महीने निकाल सकते हैं। SWP पर निवेश टैक्स-एफिशिएंट इनकम होता है।
STP क्या है? (Systematic Transfer Plan)
STP का इस्तेमाल तब होता है जब आप एक फंड से दूसरे फंड में अपने पैसे को नियमित अंतराल पर ट्रांसफर करना चाहते हैं। यानी आपने किसी स्कीम में एक मोटा पैसा लगा रखा है जिसे आप धीरे-धीरे निकालकर दूसरे फंड में डालते हैं। आमतौर पर लम्पसम (एकमुश्त) इन्वेस्टमेंट को इक्विटी फंड्स में धीरे-धीरे शिफ्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है ताकि मार्केट वोलैटिलिटी का जोखिम कम हो सके।
STP कब और किसे करना चाहिए?
यह ऑप्शन उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनके पास एकमुश्त पैसा हो और उसे SIP की तरह ट्रांसफर करना चाहते हों। ऐसा करने से बाजार के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसका फायदा यह भी है कि एक ही बार में सारा पैसा बाजार में नहीं जाता है जिससे बड़ा नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है।
आपके लिए कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद?
- यदि आप छोटी निवेश के साथ शुरूआत कर लॉन्ग टर्म में मोटा पैसा या कॉर्पस बनाना चाहते हैं तो आपके लिए SIP बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
- रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहने वालों के लिए SWP सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- STP उन स्मार्ट निवेशकों के लिए बेहतर है जो बाजार के रिस्क को कम कर लंपसम निवेश को धीरे-धीरे किसी इक्विटी में लगाना चाहते हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications