Dhanteras 2024: आज धनतेरस का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी भी कर रहे हैं। सोने को हमेशा से एक अच्छा निवेश का तरीका माना जाता है। आज धनतेरस पर मुकेश अंबानी ने भी एक जबरदस्त तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर जियोफाइनेंस ऐप पर स्मार्ट गोल्ड फीचर शुरू किया गया है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं ताकि आप कहीं इसका फायदा उठाने से चूंक न जाएं।

स्मार्टगोल्ड का फीचर है बेहद खास
यह फीचर यूजर को डिजिटल सोना खरीदने का ऑप्शन देता है। यूजर 10 रुपये से भी कम कीमत पर सोने में निवेश कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कम पैसे तो भी आप आसानी से गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। ऐप पर स्मार्ट गोल्ड खरीदने के लिए पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस है। इस सोने में किये गए निवेश से मिली स्मार्ट गोल्ड यूनिट को किसी भी वक्त नकद, सोने के सिक्कों या आभूषणों में बदल सकते हैं।
जियोफाइनेंस ऐप का उपयोग करके डिजिटल सोना ऐसे खरीदें
जियोफाइनेंस ऐप को सबसे पहले डाउनलोड करें- आप अपने स्मार्टफोन पर जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड करके शुरुआत करें।
इसके बाद इसपर अकाउंट बनाएं- स्मार्टगोल्ड सुविधा का उपयोग करने के लिए जियोफाइनेंस अकाउंट के लिए साइन अप करें।
डिजिटल सोना खरीदें- सोने की वैल्यू चुनें और भुगतान करने का प्रोसेस चुनें।
अपने निवेश पर नज़र रखें- इसके बाद आपको अपने निवेश पर नज़र रखनी होगी। डिजिटल सोना होल्डिंग्स की निगरानी करें और वास्तविक समय में मूल्य में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें। इसके बाद जब आप तैयार हों, तो अपने डिजिटल सोने को नकदी या भौतिक सोने में कंवर्ट कर सकते हैं।
इन तरीकों से करें ऐप पर निवेश
जी न्यूज के अनुसार, जियो फाइनेंस ऐप पर स्मार्टगोल्ड फीचर में सोने में निवेश के लिए यूजर के पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला वह निवेश की कुल राशि तय करके आप निवेश कर सकता है। इस तरह आपको उस दिन के रेट के अनुसार यूनिट अलॉट हो जाएंगी। दूसरा यह कि आप सोने के वजन यानी ग्राम के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी 0.5 ग्राम और इससे ज्यादा की होल्डिंग पर होगी। गोल्ड आपको 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के मूल्यवर्ग में उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications