Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है. अब यात्रियों को बार-बार डिजिटल टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा. दिल्ली मेट्रो जल्द ही डिजिटल QR Code में बड़ा बदलाव करने वाली है. अभी यात्री दिल्ली मेट्रो में टोकन, प्रिंट और डिजिटल QR code टिकट के जरिए यात्रा करते हैं. लेकिन टोकन, प्रिंट और डिजिटल QR code टिकट इन तीनों को ही एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे यात्रियों को असुविधा होती है. इसलिए DMRC जल्द ही डिजिटल टिकट को स्मार्ट कार्ड जैसा सुविधाजनक बनाने जा रही है.

दिल्ली में हर दिन लाखों लोग दिल्ली मेट्रो के जरिए सफर करते हैं. अब इन लाखों लोगों की यात्रा और भी आसान होने वाली है. DMRC यानी Delhi Metro Rail Corporation अपने यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लाया है. दिल्ली मेट्रो की डिजिटल टिकट में होने वाले इस बदलाव से यात्रियों का काफी समय बचेगा.
QR Code बना स्मार्ट कार्ड
दिल्ली मेट्रो में मिलने वाला QR Code बस एक ही बार इस्तेमाल हो सकता है. लेकिन दिल्ली मेट्रो जल्द ही इसमे बदलाव लाने वाला है. DMRC ने बताया कि मेट्रो विभाग अभी QR Code मेंं दोबारा टॉप-अप करने की सुविधा ला रहा है. इसके बाद यात्री अपने पुराने डिजटल QR Code पर टॉप अप कर सकते हैं.
DMRC की यह सुविधा आने के बाद यात्रियों को बार बार नया डिजिटल QR Code लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दिल्ली मेट्रो में अभी सफर करने के लिए आपको टोकन, QR टिकट (प्रिंट) और स्मार्ट कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा आप मोबाइल के जरिए भी डिजिटल क्यूआर टिकट ले सकते हैं.
मेट्रो में सफर करके आप दिल्ली के ट्रैफिक से बड़े आसानी से बच सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हर दिन 65 लाख से भी ज्यादा लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं.
प्रिंट और डिजिटल QR टिकट और स्मार्ट कार्ड को ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर स्कैन कर यात्रा में लगने वाले किराए का भुगतान किया जाता है. इनके बिना आप मेट्रो में यात्रा नहीं कर सकते हैं.लेकिन यह डिजिटल QR टिकट या प्रिंट टिकट और टोकन इन तीनों को ही बार-बार खरीदना पड़ता है.
क्योंकि इन तीनों का इस्तेमाल बस एक बार यात्रा के लिए ही कर सकते हैं. इन्हें हर दिन खरीदने से यात्रियों को कई असुविधा का सामना करना पड़ता है. प्रिंट QR टिकट खरीदने के लिए मेट्रो स्टेशन के काउंटर या टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट लेना होता है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
