Delhi me Sone ka Bhav: राजधानी दिल्ली में आज 24 सितंबर को बुलियन मार्केट में चमक देखने को मिल रहीह है. बुलियन मार्केट में सोने का भाव बढ़ गया है. ग्लोबल मार्केट में सोने की चमक बढ़ने से घरेलू बाजारों में जोश देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन और US में ब्याज दरें घटने का ट्रिगर बुलियन मार्केट पर हावी है. क्योंकि आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने की मांग बढ़ जाती है. यही वजह है कि भारतीय वायदा बाजारों में भी सोना ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच रहा.
दिल्ली में सर्राफा बाजार में क्या है भाव?
सोने का भाव देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 सितंबर को उछल गया है. सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट सितंबर में महीने के सबसे महंगे भाव पर बिक कर है. 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 7015 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,651 रुपए प्रति ग्राम है. 10 ग्राम का भाव भी 200 रुपए की मजबूती के साथ 70150 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव 2000 रुपए की उछाल के साथ 701500 रुपए के भाव पर है.

24 कैरेट सोने का रेट दिल्ली में आज भी 210 रुपए उछल गया, जोकि 76510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम का भाव भी 2100 रुपए चढ़कर 765100 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का रेट 170 रुपए महंगा हो गया है. यह 57400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम भाव भी 1700 रुपए चढ़कर 574000 रुपए पर बिक रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,015 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,651 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,015 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,651 प्रति ग्राम है.
- पटना - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,005 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,641 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,000 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,636 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में भी रिकॉर्ड बनाने के करीब गोल्ड
वायदा बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने का भाव बढ़ गया है. सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:35 पर 160 रुपए की मजबूती के साथ 74454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमत भी 110 रुपए उछल गई है. यह 89341 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. कीमतों में तेजी का अहम फैक्टर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में जोश है. साथ ही डॉलर इंडेक्स लगातार नीचे बरकरार है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने की कीमत रिकॉर्ड 2600 डॉलर प्रति ऑन्स के पास बरकरार है. अमेरिका में ब्याज दरें घटने और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है. फिलहाल सोना कॉमैक्स पर 2650 डॉलर प्रति ऑन्स के पास है. सोने का भाव 2024 में अब तक 26% उछल चुका है, जोकि 2010 के बाद पहली बार इतनी बड़ी तेजी दर्ज की जा रही.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications