Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: राजधानी दिल्ली में इस बार होली से पहले हजारों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आने वाली है। राज्य सरकार 2 मार्च को करीब 40,000 बेटियों के बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने जा रही है। इसी मौके पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें द्रौपदी मुर्मू योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

लाडली योजना से आगे का कदम
दिल्ली में पहले से चल रही 'लाडली योजना' को अब नए रूप में लागू किया गया है। पहले इस योजना में जन्म और स्कूल के अलग-अलग चरणों पर छोटी-छोटी किस्तों में रकम जमा की जाती थी। अब सरकार ने इसे और प्रभावी बनाने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत कुल 56,000 रुपए अलग-अलग समय पर जमा किए जाएंगे। यह रकम 21 साल की उम्र तक ब्याज के साथ बढ़कर एक लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है।
सरकार का मानना है कि इस बदलाव से बेटियों को 12वीं के बाद भी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। कई बार आर्थिक तंगी की वजह से लड़कियों की पढ़ाई बीच में रुक जाती है। नई योजना का मकसद ऐसी स्थिति को रोकना है।
किन परिवारों को मिलेगा लाभ?
इस योजना का फायदा उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना इनकम 1.20 लाख रुपए से कम है। परिवार को कम से कम तीन साल से दिल्ली में रहना जरूरी है और बच्ची का जन्म भी यहीं हुआ होना चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का फायदा ले सकती हैं।
योजना का दायरा अब उन छात्राओं तक भी बढ़ा दिया गया है जो किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या University Grants Commission से मान्य संस्थान में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर रही हैं। हालांकि अंतिम भुगतान तभी होगा जब छात्रा तय पढ़ाई पूरी करेगी।
जल्दी शादी पर नहीं मिलेगा पैसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि अगर 18 साल से पहले बेटी की शादी कर दी जाती है तो उसे योजना की अंतिम राशि नहीं दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि बेटियां पहले पढ़ें, आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें।
100 करोड़ की सीधी राहत
सरकार का कहना है कि पहले कई बच्चियां इस योजना से बाहर रह गई थीं। अब विशेष अभियान चलाकर हजारों नई लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इस बार 40,000 बेटियों के खातों में 100 करोड़ रुपए डालने की तैयारी है।
सरकार इसे बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। इससे न सिर्फ परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि समाज में लड़कियों की स्थिति और मजबूत होगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications