नई दिल्ली, अगस्त 16। हर आदमी अमीर बनना चाहता है, लेकिन समझदारी दिखाने वाले ही अमीर बन पाते हैं। अगर कोई पहले से ही पैसे वाला है तो उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन साधारण व्यक्ति अच्छा फैसला करें तो आराम से करोड़पति बन सकता है। शेयर बाजार ऐसा ही मौका देता है। यहां पर एक बार निवेश करके आराम से करोड़पति बना जा सकता है। कई शेयर हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। आइये ऐसे ही एक शेयर के बारे में जानते हैं।
- साथ में यह भी जानिए कि 1 महीने में कितना रिटर्न मिला
- 1 साल में कितना रिटर्न मिला
- 5 साल में कितना रिटर्न मिला
- और 10 साल में कितना रिटर्न मिला
दीपक नाइट्राइट है इस शेयर का नाम
दीपक नाइट्राइट वह शेयर है, जिसने एक बार निवेश करने के बाद लोगों को करोड़पति बना दिया है। अगर आज से केवल 10 साल पहले किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। आज से दस पहले अगस्त 2011 में यह शेयर 18.50 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। वहीं आज 16 अगस्त को यह 2125 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार इस शेयर में निवेश करने वालों का पैसा 10 साल में ही करीब 114 गुना बढ़ चुका है। इस प्रकार निवेशक का पैसा 10 साल में ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।
जानिए दीपक नाइट्राइट के शेयर का 1 साल का हाल
दीपक नाइट्राइट का शेयर एनएसई और बीएसई दोनों में ट्रेड होता है। दीपक नाइट्राइट के शेयर का एक साल का न्यूनतम रेट एनएसई पर 582.00 रुपये और उच्चतम रेट 2,208.00 रुपये तक गया है।
वहीं बीएसई पर इस शेयर का एक साल का न्यूनतम रेट 582.00 रुपये और उच्चतम रेट 2,208.75 रुपये का रहा है।
इस प्रकार अगर किसी ने इस शेयर में एक साल के न्यूनतम स्तर पर निवेश किया होगा तो उसके निवेश की वैल्यू 3 गुना से ज्यादा हो चुकी है। वहीं यह कंपनी एक डिविडेंड पेइंग कंपनी है।
जानिए दीपक नाइट्राइट के शार्ट और लॉग टर्म रिटर्न
दीपक नाइट्राइट के शेयर ने बीते एक हफ्ते में 1 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 1 माह में कंपनी ने करीब 9 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी दीपक नाइट्राइट ने एक माह में बैंक की एक साल की एफडी से ज्यादा फायदा करा दिया है।
इसी प्रकार दीपक नाइट्राइट ने 6 माह की अविध में करीब 80 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं वर्ष 2021 में ही दीपक नाइट्राइट का शेयर करीब 265 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा इस शेयर ने बीते 5 सालों में करीब 2000 प्रतिशत रिटर्न दिया है। अगर 10 सालों में देखेंगे तो इस शेयर ने करोड़पति ही बना दिया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दीपक नाइट्राइट वह शेयर है, जिसने निवेशकों को कभी भी निराश नहीं किया है।
जानिए कम समय में कितना बढ़ा पैसा
अगर किसी ने दीपक नाइट्राइट के शेयर में शार्ट टर्म के लिए यानी 6 महीने पहले ही 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो इस वक्त उसकी वैल्यू करीब 1.80 लाख रुपये होती। वहीं अगर किसी ने आज से 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3.60 लाख होती। वहीं अगर किसी ने आज से 5 साल पहले दीपक नाइट्राइट के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 21 लाख रुपये होगी। वहीं अगर यह 1 लाख रुपये का निवेश आज से 10 पहले किया गया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.10 करोड़ रुपये होगी।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications