अब कई बैंकों ने डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई जैसी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। यानी अभ आपको क्रेडिट कार्ड से ही नहीं बल्कि डेबिट कार्ड से भी लोन मिल जाएगा।
Debit Card Emi: आज की तेजी से भागती दुनिया में, तुरंत खरीदने और बाद में भुगतान करने की सुविधा तेजी से महत्वपूर्ण हो गई है आम भाषा में इसे "बाई नाउ पे लेटर' कहते हैं। इससे क्रेडिट कार्ड के उपयोग में बढ़ोतरी और इन कार्डों पर ईएमआई (समान मासिक किस्त) विकल्पों की उपलब्धता से साफ होता है। भारत में क्रेडिट कार्ड की तुलना में डेबिट कार्ड के ज्यादा कंज्यूमर बेस को देखते हुए, अब कई बैंकों ने डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई जैसी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप एक टेलीविजन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपके खाते में इसकी आधी कीमत ही उपलब्ध है, तो भी आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी के मौदूद अमाउंट से आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद शेष राशि बैंक को ईएमआई में भुगतान कर सकते हैं।
लेकिन कोई यह कैसे जांचेगा कि वे अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करके ईएमआई भुगतान के लिए पात्र हैं या नहीं? इसका पता लगाने के लिए कुछ सरल तरीके हैं। सबसे सुविधाजनक तरीका आपके बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन के माध्यम से है। 
ईएमआई पात्रता की जांच
लोन सुविधाओं, ब्याज दरों और बिल भुगतान की जांच के समान, डेबिट कार्ड ईएमआई के लिए पात्रता को भी ऐप के माध्यम से वेरीफाई किया जा सकता है।
इसके लिए खाताधारकों को अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन में लॉग इन करना होगा, अपना विवरण दर्ज करना होगा और अपने डेबिट कार्ड को विशेष बचत खाते से लिंक करना होगा।
एक बार लिंकिंग सक्सेफुल हो जाने पर, ईएमआई पात्रता के संबंध में सभी जरूरी जानकारी डैशबोर्ड पर साफ दिख जाएगी।
ज्यादा तर बैंक अपने ऐप मेनू में ईएमआई विकल्प शामिल करते हैं लेकिन कभी-कभी डेबिट कार्ड ऑप्शन के अंतर्गत। यहां आपको हर तरह की जानकारी मिल जाती है। इसमें डेबिट कार्ड ईएमआई के लिए पात्रता का क्राइटेरिया, मिनिमम एडवांस पेमेंट के अलावा डेबिट कार्ड ईएमआई के तहत मैक्सिमम पेमेंट लिमिट जैसी सभी जानकारी मौजूद रहती हैं।
SMS के जरिए जानें डेबिट कार्ड की ईएमआई पात्रता
ईएमआई पात्रता की जांच करने का एक और आसान तरीका अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना है।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए, 'MYHDFC' लिखकर 5676712 पर एक एसएमएस भेजना है। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने डेबिट कार्ड पर ईएमआई मिलेगी यानी इस बात की जानकारी मिल जाएगी।
इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक 8422009988 पर 'DCEMI' भेजकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, यह जानकारी आपके बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी प्राप्त की जा सकती है।
डेबिट कार्ड पर ईएमआई का ऑप्शन मिलना ग्राहकों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। इससे उन्हें क्रेडिट कार्ड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और डेबिट कार्ड से ही वह अपनी ज्यादातर खरीदरियां कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्हें आसान ईएमआई का ऑप्शन मिल जाएगा। बैंकों के द्वारा यह सुविधा जारी करने से लोगों की परचेसिंग पावर काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके अलावा इस सुविधा को देने से एक बड़े कंज्यूमर बेस को भी टारगेट करने में बैंकों को मदद मिलेगी।
पात्रता की जांच करने के आसान तरीकों के साथ, यह सेवा व्यापक लोगों के लिए काफी आसान होती जा रही है, जिससे यह बड़ी खरीदारी के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गई है।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications