नयी दिल्ली। भागती-दौड़ती जिंदगी में अकसर लोग पूरी जिंदगी कमाते हैं मगर फिर भी वे रिटायरमेंट के बाद अपने बड़े फाइनेंशियल लक्ष्यों या जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई बड़ी राशि जमा नहीं कर पाते। यह ऐसा समय है जिसमें लोगों का खर्च बहुत बढ़ गया है। जितने अधिक वे कमाते हैं उतने ही ज्यादा उनके खर्च भी बढ़ते हैं। कई बार लोग अतिरिक्त इनकम के लिए अपने मुख्य काम के अलावा एक साइड बिजनेस शुरू करते हैं। मगर साइड बिजनेस कम मेहनत में आपकी जरूरतें पूरी करे इसकी कोई गारंटी नहीं। वैसे अगर हम आपसे कहें कि आप सोते हुए भी पैसे कमा सकते हैं, तो आप जरूर हैरान होंगे, लेकिन यह सच है। एक व्यक्ति रोजाना 100 रुपये की छोटी राशि बचाकर 54.47 लाख रुपये का फंड बना सकता है। आपको रोज 100 रुपये पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने होंगे। हम आपको इसका तरीका बताते हैं।
इनकम टैक्स से मिलती है छूट
यदि आप रिटायरमेंट के बाद बड़े वित्तीय लक्ष्यों या अपनी खास जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड बनाना चाहते हैं छोटी बचत योजनाएं सबसे अच्छा विकल्प हैं। इन्हीं में से एक है पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएप स्कीम। यह एक सरकारी योजना है। निवेशक इस योजना में निवेश करके हर साल 1.5 लाख रुपये का इनकम टैक्स भी बचा सकते हैं। निवेशक पुराने टैक्स स्लैब का चयन करके आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत इस टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं।
आपको गारंटीड बेहतर रिटर्न मिलेगा
पीपीएफ योजना में खाताधारकों को 7.1 फीसदी गारंटीड रिटर्न प्रदान मिलता है। इस बेहतर ब्याज दर के जरिए योजना में निवेश करके निवेशक सोते हुए भी अपनी पूंजी में वृद्धि कर सकता है। इस योजना में मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है। निवेशक 15 से अधिक वर्षों के लिए निवेश करके एक बड़ा फंड बना सकते हैं। यानी यह एक लंबी अवधि का निवेश ऑप्शन है। जितनी जल्दी निवेशक इस योजना में निवेश करना शुरू करेंगे, उतनी ही जल्दी वे एक बड़ा फंड बना पाएंगे।
मैच्योरिटी के बाद भी बरकरार रह सकता है पीपीएफ खाता
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब तक व्यक्ति कमाता है, उसे पीपीएफ खाते में निवेश करना जारी रखना चाहिए। 15 साल की मैच्योरिटी के बाद भी निवेशक कितनी भी अवधि के लिए अपना खाता जारी रख सकते हैं। निवेशक को मैच्योरिटी के एक साल के अंदर फॉर्म-एच जमा करना होगा। 15 वर्ष की मैच्योरिटी के बाद भी पीपीएफ खाते को जारी रखने के बाद निवेशक पीपीएफ खाते में जमा राशि पर भी ब्याज मिलेगा। इस तरह निवेशकों को दोहरा लाभ मिलता है।
ऐसे बनेगा रोज 100 रु से 54.47 लाख रु का फंड
यदि यह मान लिया जाए कि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में पीपीएफ खाता खोलता है और उसकी रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष है, तो वह पीपीएफ खाते में कुल 35 वर्ष का निवेश कर सकता है। मान लेते हैं कि व्यक्ति अपने मासिक वेतन से 3,000 रुपये बचाता है और पीपीएफ खाते में जमा करता है। अब यदि आप 35 साल और 7.1 प्रतिशत के उनके पीपीएफ रिटर्न के अनुसार ब्याज की गणना करें तो आखिर में आपके पास 54.47 लाख रुपये का फंड होगा। इस तरह आप पीपीएफ खाते में केवल 100 रुपये प्रति दिन यानी 3000 रु महीने का निवेश करके 35 साल में 54.47 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
