DA Hike: हाल ही में केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दिवाली का तोहफा दिया था। अब इसी कड़ी में राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे रही है। इस बीच दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर शनिवार (18 अक्टूबर) को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इससे हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।
अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा पैसा
सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी और इसका भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में किया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ाने का यह फैसला न सिर्फ राज्य सरकार के कर्मचारियों पर, बल्कि स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों व पेंशनर्स पर भी लागू होगा।
इन राज्य सरकारों ने पहले ही किया है ऐलान
उत्तराखंड से पहले उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 17 अक्टूबर को डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। यूपी में महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है।
वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 16 अक्टूबर को कर्मचारियों के लिए 3% डीए बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके बाद वहां डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। वहीं कर्नाटक सरकार ने 15 अक्टूबर को 2% डीए बढ़ाकर 14.25% कर दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
