Bank Account Security: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है, वैसे ही वैसे चोरी और बेईमानी करने वाले लोग भी काफी ज्यादा सचेत हो गए हैं। अब वह किसी को फसाने के लिए दूसरे और कई नए तरीके लेकर आ गए हैं। पहले यह ऑनलाइन साइबर क्राइम करने वालेआपको झूठी कॉल करते थे और कार्ड का नंबर पूछ कर वन टाइम पासवर्ड भेजते थे, जिसे अगर आपने बता दिया तो यह आपके अकाउंट से काफी सारे पैसे उड़ा देते थे। हालांकि अब यह ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले और भी ज्यादा चालाक और शातिर हो गए हैं।
अब तो ये बिना ओटीपी के ही लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा दे रहे हैं। यह मामला इतना गंभीर है कि इसे लेकर भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता तो जाहिद की ही गई है साथ ही लोगों को सजक रहने की चेतावनी भी दी गई है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए कई नियम बदले हैं और कई तरीके भी अपने हैं, लेकिन फिर भी ये शातिर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग नई-नई तकनीक निकालकर लोगों का पैसा उड़ा लेते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के लिए एक नया अलर्ट भी जारी किया है, ताकि वह इस तरह के नए फ्रॉड से बच सके। इसके अलावा लोगों को इस तरह के फ्रॉड को अंजाम देने के तरीके के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि अगर उनके साथ कोई धोखा करना चाहे तो लोग उसके जाल में न फंसे।
होम मिनिस्ट्री के द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि स्कैम का यह बिल्कुल ही नया तरीका है। इसमें आपके खाते में मौजूद पैसे पूरी तरह से खाली हो जाते हैं और आपका अकाउंट बैलेंस भी जीरो हो जाता है। अब तो कई ऐसे कैसे भी सामने आ रहे हैं जिनमें बिना ओटीपी के ही पूरा अकाउंट खाली कर लिया जा रहा है। इसमें हैकर्स पहले तो लोगों को हैकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं, इसके बाद इन्हें इस नुकसान से सुरक्षा देने का भी दावा करते हैं और बाद में आपके सारे पैसे उड़ा ले जाते हैं।
वो आपको एक कोड बताते हैं और दावा करते हैं कि इसे नंबर के आगे लगाकर डायल करने पर आपका फोन सुरक्षित रहेगा। यह कोड आमतौर पर *401# होता है। इसमें आपको इस कोड के साथ किसी खास नंबर पर फोन करने को भी कहा जाता है। कई बार तो स्कैमर्स यह भी कहते हैं कि अगर आप यह नंबर डायल नहीं करेंगे तो आपका फोन बंद हो जाएगा और आप उससे कुछ भी काम नहीं कर पाएंगे। जो लोग उनके जाल में फंस जाते हैं वह यह कोड डाल देते हैं और इससे यह बड़ी आसानी से आपके अकाउंट से पैसे खाली कर सकते हैं।
दरअसल लोगों को नहीं पता है कि यह कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग का नंबर होता है जिससे आपकी सारी कॉल और मैसेज डिटेल उसे कोड के साथ डायल किए गए नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती है। तो अगर आपको कोई फोन करके ऐसे कॉल करने को बोलता है, तो आपको उसे नंबर पर बिल्कुल भी कॉल नहीं करनी है।
कई बार तो वह आपको डरा कर कोई एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए बोलते हैं। यह सभी वीपीएन एप्लीकेशन होते हैं, जिसके जरिए हैकर्स आपके फोन की सभी सेंसिटिव जानकारी निकाल सकते हैं। ऐसे में कभी भी कोई भी अनजान कॉल आए और आपको किसी भी नंबर पर कॉल या मैसेज करने के लिए कहे तो आपको उनके झांसे में नहीं आना है। ऐसे स्कैमर्स कॉल ही नहीं बल्कि मैसेजिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल करते हैं, हालांकि किसी भी सरकारी एजेंसी या कंपनी के द्वारा हैकिंग से सुरक्षा देने को लेकर, इस तरह से आपको कॉल नहीं किया जाता है। इसलिए आपको ऐसी कॉलों से हमेशा बचना चाहिए और चीजों के बारे में भी पढ़ना चाहिए ताकि आप इन स्कैमर से बेवकूफ न बने और अपने पैसे भी न गवाएं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications