नई दिल्ली, दिसंबर 27। क्रिप्टो मार्केट 2021 में आसमान छू गया। डिजिटल टोकन में इस खत्म होते साल में 30 अरब डॉलर का निवेश आया। इससे हुआ यह कि क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू 3 लाख करोड़ डॉलर हो गयी, जो केवल एक दशक पुरानी है। सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1.5 करोड़ भारतीय रिटेल निवेशकों ने क्रिप्टो में पैसा लगा रख है। इन करोड़ों निवेशकों ने लगभग 6.6 अरब डॉलर का निवेश किया है। कुल क्रिप्टो निवेशकों में से लगभग 90 प्रतिशत इस साल ही इस मार्केट से जुड़े हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कई क्रिप्टोकरेंसी का भारी भरकम रिटर्न। हम आपको यहां ऐसी क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी देंगे, जिन्होंने करीब 1 साल में 5100 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
भारत बन सकता है ग्लोबल लीडर
इंडस्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में इस टेक्नोलॉजी सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनने की अपार संभावनाएं हैं। छोटे शहरों और कस्बों ने इन डिजिटल एसेट्स को अपनाने का रास्ता दिखाया है। भारत में इस सेगमेंट के रेगुलेटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभी अनिश्चितताएं हैं, मगर डिजिटल एसेट को अपनाने की दर इंटरनेट की तुलना में लगभग दोगुनी तेजी से बढ़ रही है।
दूसरे नंबर पर आया भारत
अक्टूबर 2021 में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटल अडोपशन के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट ने क्रिप्टो अपनाने में भारत को 154 देशों में से 11वें स्थान पर रखा। जानकारों के अनुसार ये साल क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के लिए वास्तव में एक रोलर-कोस्टर की सवारी रहा है। वहीं क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मीम कॉइन और मेटावर्स साल के लिए सबसे प्रचलित शब्द रहे।
इन क्रिप्टो ने बरसाया पैसा
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुड्रेक्स के आंकड़ों के मुताबिक बीते करीब 1 साल में गाला लगभग 51,000 प्रतिशत रिटर्न के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। वही एक्सी इन्फिनिटी ने करीब 19,000 फीसदी और सैंडबॉक्स ने 15,000 फीसदी रिटर्न दिया है। एक्सचेंज आंकड़ों में कहा गया है कि पॉलीगॉन, टेरा, सोलाना, फैंटम, कडेना, हार्मनी और डीसेंट्रालैंड ने 2021 में क्रमश: 12817 फीसदी, 11558 फीसदी, 10118 फीसदी, 8966 फीसदी, 8131 फीसदी, 4464 फीसदी और 4397 फीसदी रिटर्न दिया है।
बिटकॉइन ने क्या किया
मार्केट कैपिटल के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन इस साल काफी समय तक एक सीमित दायरे में रही। वहीं लंदन हार्ड फोर्क का इथेरियम नेटवर्क में अपग्रेड करना एक बड़ी खबर रहा।
आगे ये कॉइन बरसा सकते हैं पैसा
जानकारों के अनुसार 2021 में बढ़िया रिटर्न देने वाली क्रिप्टो के अलावा आगे स्मॉल मार्केट कैप वाले टोकन (लेकिन बेहतर फंडामेंटल के साथ) भविष्य के लिए अच्छे विकल्प होंगे। निवेशकों को 2022 में हेडेरा, अल्गोरंड, हार्मनी, फैंटम, सैंडबॉक्स, पैनकेक स्वैप, रेंडर टोकन, पॉलीगॉन और डीसेंट्रालैंड पर नजर रखनी चाहिए। निवेशक क्रिप्टोकरेंसी तेजी का फायदा लेना चाहते हैं, लेकिन तेजी न मिलने का डर निवेशकों के लिए निगेटिव हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार क्रिप्टो अभी एक नई नयी तकनीक है, लेकिन फाइनेंशियल एक्टिविटीज के लिए ब्लॉकचेन द्वारा प्रदान किए जाने वाले बड़े इकोनॉमिक बूस्ट का एक हिस्सा है। भारत के अलावा, कई देश इसके लिए रेगुलेशन लाने का भी प्रयास कर रहे हैं और यह आने वाले सालों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को मैच्योर कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications