How To Improve Credit Score: बेहतर क्रेडिट स्कोर होने के कई फायदे होते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको लोन लेने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा आपको बैंकों के द्वारा कम ब्याज दर पर भी लोन दिया जाता है। अक्सर आपका क्रेडिट स्कोर डाउन होता है तो आपको इन सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
अगर आप चाहे तो कुछ तरीके अपना कर अपने क्रेडिट स्कोर को 750 पॉइंट के ऊपर भी ले जा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपका क्रेडिट स्कोर आसानी से ऊपर हो जाएगा।

समय पर पेमेंट करना है जरूरी
अगर आपने क्रेडिट कार्ड पर कोई ईएमआई ली हुई है तो उसका समय पर भुगतान करना बहुत जरूरी होता है। क्रेडिट कार्ड के बिल और उसकी मासिक ईएमआई का भुगतान अगर बैंक द्वारा दी गई डेडलाइन से पहले किया जाता रहता है तो आपका क्रेडिट स्कोर लगातार बेहतर होता जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि समय पर अपने बल और क्रेडिट कार्ड लोन को भर देने से क्रेडिट स्कोर सबसे ज्यादा तेजी से सही होता है। अगर आप अपने बिल पेमेंट में देर नहीं लगाते हैं, तो या तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब नहीं होगा और अगर कम है तो और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
बार-बार लोन के लिए न करें अप्लाई
आप अगर आप कई बार बैंक और नॉन फाइनेंशियल बैंकिंग कंपनी से लोन लेते हैं, या लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं बैंक के द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर कुछ पॉइंट्स कम कर दिया जाता है। ऐसे में बार-बार लोन के लिए अप्लाई करने पर आपके क्रेडिट स्कोर में काफी ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है।
क्रेडिट लिमिट यूटिलाइजेशन का रखें ध्यान
क्रेडिट लिमिट यूटिलाइज करने का मतलब होता है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का कितना प्रतिशत हिस्सा उपयोग कर रहे हैं। आमतौर पर बैंकों के द्वारा 50000 से लेकर 200000 तक की क्रेडिट लिमिट दी जाती है। कई केस में यह क्रेडिट लिमिट कम या ज्यादा भी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपने अपनी क्रेडिट लिमिट के 30 प्रतिशत से ज्यादा को यूटिलाइज किया है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके क्रेडिट स्कोर पर पढ़ सकता है।
अगर आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट 2 लख रुपए की है और अपने 60 हजार रुपए तक इसे यूटिलाइज किया है तो आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आप इसे 60000 रुपए से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके क्रेडिट स्कोर पर कुछ असर जरूर पड़ता है।
अनसिक्योर्ड लोन से भी घटता है क्रेडिट स्कोर
कई बार हम अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए बार-बार अनसिक्योर्ड लोनले लेते हैं। इसका हमारे क्रेडिट स्कोर पर खराब प्रभाव पड़ता है। पर्सनल लोन भी अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है, इसलिए आपको बार-बार पर्सनल लोन लेने से भी बचना चाहिए, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहता है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आप बार-बार पर्सनल लोन लेते हैं, तो यह बैंक को दिखाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे साफ होता है कि अगर आप कभी लोन लेते हैं तो आपको उसे भरने में दिक्कत हो सकती है। इसी वजह से बैंक के द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर कम कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
