Credit Card: क्रेडिट कार्ड का यूज कई कामों के लिए किया जाता है। कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो यह कार्ड आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने पर कई तरह के ऑफर्स, छूट और रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे फायदे भी मिलते हैं। लेकिन हर किसी के लिए क्रेडिट कार्ड बेनिफिशियल नहीं होता है। अगर आप खर्चों पर कंट्रोल नहीं रख पाते या समय पर पेमेंट करने की आदत नहीं है, तो ये कार्ड आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

ज्यादा शॉपिंग करने वालों के लिए नुकसान
कुछ लोग ऑफर या डिस्काउंट देखकर बिना जरूरत के खरीदारी करने लगते हैं। वे ये नहीं सोचते कि ऐसा करने से उनका बजट बिगड़ सकता है और पैसों की परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको भी बिना प्लानिंग के खर्च करने की आदत है या आप आमदनी से ज्यादा खर्च करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर इनकम स्थिर नहीं है
अगर आपकी इनकम स्थिर नहीं है यानी हर महीने तय रकम नहीं आती, तो समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड मदद की बजाय मुसीबत बन सकता है और आप धीरे-धीरे कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं। इसलिए जिनकी इनकम अनिश्चित है, उन्हें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।
समय पर भुगतान न करने वालों लोग
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी होता है। अगर आपको बिल की ड्यू डेट्स याद नहीं रहतीं, खर्च करते वक्त रोक नहीं पाते या हर महीने का बजट नहीं बनाते, तो ये आदतें आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। बिना ट्रैक किए खर्च करना और समय पर भुगतान न करना आपको कर्ज में डाल सकता है। ऐसे में बेहतर यही है कि जब तक आप अपने पैसों का ठीक से मैनेजमेंट नहीं सीखते, तब तक क्रेडिट कार्ड से दूरी बनाए रखें। समझदारी से न इस्तेमाल किया जाए तो ये फायदेमंद नहीं, सिरदर्द बन सकता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications