नयी दिल्ली। क्या आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? यह सवाल इसलिए जरूरी है क्योंकि भारत में बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड को अच्छा नहीं समझते और न ही इसे इस्तेमाल करना पसंद करते। मगर सही मायनों क्रेडिट कार्ड काफी सुविधा वाला ऑप्शन है। क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी से लेकर इमरजेंसी में कैश तक की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं आप जितना ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च करते हैं उस पर रिवार्ड पॉइंट्स, ऑफर और कैशबैक भी मिलता है। जरूरत होती है तो क्रेडिट कार्ड की पेमेंट सही समय पर करने की। यहां हम आपको एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी देंगे, जिससे हर लेन-देन पर आपको 500 रु तक का कैशबैक मिल सकता है।
किस कार्ड पर मिलेगा कैशबैक
एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड एक खास क्रेडिट कार्ड है। इसके जरिए यदि आप फ्रीचार्ज ऐप या वेबसाइट पर लेन-देन करें तो आपको हर ट्रांजेक्शन पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। फ्रीचार्ज पर चल रहे ऑफर के अलावा आपको कैशबैक का फायदा मिलेगा। कैशबैक की लिमिट प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 500 रु है। यानी आपको इस कार्ड से हर लेन-देन पर 500 रु का कैशबैक मिल सकता है।
साल में कुल कितना कैशबैक मिलेगा
जिस तरह इस क्रेडिट कार्ड पर प्रति ट्रांजेक्शन कैशबैक की लिमिट तय की गयी है। उसी तरह साल भर की भी लिमिट है। आपको एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड पर एक साल में अधिकतम 6000 रु का ही कैशबैक मिल सकता है।
जानिए कहां कितना कैशबैक मिल सकता है
आपको एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड से फ्रीचार्ज ऐप पर मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट या बस बुकिंग आदि पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसी तरह ओला, ऊबर या शटल पर 2 फीसदी और बाकी सभी लेन-देन पर भी 1 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। मगर ध्यान रहे कि किसी भी वॉलेट लोड पर इस क्रेडिट कार्ड स कोई कैशबैक नहीं दिया जाएगा।
जानिए जॉइनिंग और सालाना फीस
एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड का जॉइनिंग शुल्क 250 रुपये लगेगा। वहीं इसका सालाना शुल्क भी 250 रु ही है। जहां तक कैशबैक मिलने का सवाल है तो मौजूदा बिलिंग साइकिल में मिले कैशबैक को अगली बिलिंग तिथि से 3 दिन पहले ही आपके क्रेडिट कार्ड में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड की पेमेंट समय पर करना जरूरी है। ऐसा न करने पर आपको जुर्माना देना होता है। इसलिए बिलिंग तिथि और बिलिंग साइकिल को ध्यान में रखते हुए खर्च और पेमेंट की प्लानिंग करें।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
