Credit Card Tips: आज के समय में लोग एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड का यूज काफी ज्यादा किया करते हैं। एटीएम कार्ड से आप पैसे निकालकर ही खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड से पैसे निकलने की चिंता नहीं होती है क्योंकि इसको आप डायरेक्ट स्वाइप कर सकते हैं और आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।

क्रेडिट कार्ड के साथ एक और भी फायदा मिलता है जिसमें आप लाखों की चीज की ईएमआई बनवा सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए जब आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो उस समय पर कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन बाद में आपको इसके पैसे दोबारा रिटर्न करने पड़ते हैं, जब क्रेडिट कार्ड का बिल बनता है।
क्रेडिट कार्ड यूजर्स कई बार चिंता में पड़ जाते हैं क्योंकि जीतने रुपए की रकम उन्होंने ली थी, उससे कुछ ज्यादा चुकाने पड़ते हैं, क्रेडिट कार्ड कंपनी कुछ अतिरिक्त चार्ज जोड़ देती है जिसे क्रेडिट कार्ड को भुगतान करना पड़ता है। कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स होते हैं जो पेमेंट तो कर देते हैं लेकिन समय पर उसका भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो ऐसे में उन्हें डर लगा रहता है कि बैंक की तरफ से उन्हें परेशान किया जाएगा। हालांकि, अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल नहीं चुका पाते हैं, तो ऐसे समय में बैंक आपको किसी भी तरह से परेशान नहीं कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं किन चीजों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए।
समय पर क्रेडिट कार्ड का नहीं किया भुगतान तो क्या बैंक लेगा एक्शन?
आज की इस भाग दौड़ भरी दुनिया में क्रेडिट कार्ड हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। क्रेडिट कार्ड के जरिए से कोई भी चीज आसानी के साथ खरीद पाते हैं। हालांकि, अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो ऐसे समय में मुश्किलों में घिर सकते हैं। सबसे पहली चीज आपको सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। जिसके बाद किसी भी बैंक द्वारा आपको लोन मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बैंक द्वारा आपके ऊपर शिकंजा कसा जाता है तो ऐसे में आप कोर्ट के चक्कर लगाते रह जाएंगे।
ये होते हैं ग्राहक आधिकार
अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर हैं और अपने पूरे क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में सिर्फ मिनिमम बकाया का भुगतान कर सकते हैं, वहीं अगर आप ऐसा करने में भी असमर्थ हैं तो फिर आपको कस्टमर केयर से सलाह लेनी चाहिए और उनसे बात करके कुछ समय मांग सकते हैं।
जिसके बाद भुगतान करने का थोड़ा समय मिल सकता है। इसके साथ ही कस्टमर केयर से बात करके आप अपने बकाया पेमेंट की किस्त भी बनवा सकते हैं। अगर आपको बैंक की तरफ से कोई अधिकारी या लोन रिकवरी एजेंट परेशान करता है, तो आप उसकी शिकायत पुलिस में कर सकते हैं।
बैंक नहीं कर सकता है ये काम
अगर आपको क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान करने में दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। तो ऐसी स्थिति में बैंक की तरफ से आपको किसी भी तरीके से परेशान नहीं किया जा सकता है। हालांकि, बैंक अपना रिकवरी एजेंट भेज सकता है, लेकिन वह किसी भी रूप में आप पर शारीरिक और मानसिक तनाव नहीं बना सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications