Credit Card Overlimit: अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल इमरजेंसी के वक्त किया जा सकता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड के साथ एक बड़ी समस्या होती है कि बैंक उसके साथ एक लिमिट सेट करके देता है और अगर आपने उसे लिमिट तक पैसे खर्च कर लिए तो उसके बाद दोबारा क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने की अनुमति बैंक के द्वारा नहीं दी जाती है।
वैसे तो आपको क्रेडिट कार्ड कई फायदे देता है जिसमें अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं और 50 दिन तक की ब्याज मुफ्त राशि भी आपको मिल सकती है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी कदम उठाए तो क्रेडिट कार्ड के इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट से ज्यादा पैसे ले सकते हैं तो आपका जवाब हां है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड लिमिट से ज्यादा पैसे खर्च किए जा सकते हैं। इस ओवर लिमिट अमाउंट बोलते हैं। अगर आपको कोई भी इमरजेंसी पड़ती है, या फिर काफी ज्यादा जरूरत है तो आप बैंक द्वारा दिए गए इस ओवर लिमिट अमाउंट को निकाल सकते हैं।
लेकिन इसके लिए कार्ड होल्डर को पहले से ही अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी के पास जाकर ओवर लिमिट के लिए सहमति लेनी पड़ती है। एक बार बैंक या फिर क्रेडिट कार्ड कंपनी के द्वारा आपको ओवर लिमिट की परमिशन मिल जाती है तो आप यह एक्स्ट्रा पैसे निकाल कर अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें किकार्ड कंपनी या बैंक को इस ओवर लिमिट को शुरू और बंद करने का विकल्प अपने वेबसाइट मोबाइल एप और अन्य प्लेटफार्म पर यूजर को देना होगा, जिससे यह काम उनके लिए काफी ज्यादा आसान हो जाए।
इस सुविधा पर कितना लगता है चार्ज
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्ड होल्डर की सहमति के बाद ही क्रेडिट कार्ड ओवर लिमिट की सुविधा बैंक या फिर कार्ड कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए हर बैंक का अपना आपना ओवर लिमिट चार्ज होता है, जिसे यूजर को देना होता है। इस लिए अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड पर ओवर लिमिट की सुविधा लेना चाहते हैं तो उसके ऊपर लगने वाले चार्ज की जानकारी भी पहले ही लेंगे, ताकि आपको बाद में ज्यादा पैसे न देने पड़ें न ही किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़े।
क्रेडिट कार्ड की ओवर की लिमिट को इस्तेमाल करने का एक नकारात्मक प्रभाव भी है कि यह आपके क्रेडिट स्कोर को काफी तेजी से गिराता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आमतौर पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपका क्रेडिट स्कोर कम होता रहता है। अगर आप ओवर लिमिट फैसिलिटी का इस्तेमाल करते हैं तो बैंक को पता चलता है कि आपके पास पैसे कम है इसलिए आपको ओवर लिमिट फैसिलिटी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यही कारण है कि बैंक आपके सिविल स्कोर इसका इस्तेमाल करने पर डाउन करता जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
