New Credit Card offer: देश की बड़ी प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए नया क्रेडिट कार्ड लेकर आई है. ये क्रेडिट कार्ड बैंक ने Make My Trip के साथ मिलकर शुरू किया है. चलिए इस क्रेडिट कार्ड से जुड़े बेनिफिट के बारे में जानते हैं. इसके साथ ही ये जानेंगे की इस नए क्रेडिट कार्ड पर कितना चार्ज देना होता है.

अगर आप क्रेडिट कार्ड लवर है, तो ये जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. देश की दिग्गज प्राइवेट बैंक, ICICI बैंक ने Make My Trip के साथ मिलकर एक प्रीमियम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (MMT New Credit Card) लॉन्च किया है. ये क्रेडिट कार्ड फिलहाल आपको दो वेरिएंट में मिल जाएगा.
इनमें मास्टकार्ड और RuPay कार्ड शामिल हैं. अगर आप आईसीआईसीआई बैंक द्वारा लॉन्च किए इस नए क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं, तो आप दोनों वेरिएंट में से किसी एक वेरिएंट को चुन सकते हैं.
MMT New Credit Card Benefit: क्या है इस क्रेडिट कार्ड के फायदें?
MakeMyTrip और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा लॉन्च किए गए इस क्रेडिट कार्ड में कई तरह के बेनिफिट्स मिल जाते हैं. आपको इसमें अनलिमिटेड रिवॉर्ड दिए जाएंगे.
जैसे इस नए को लेने पर होटल की बुकिंग पर 6 फीसदी मायकैश मिल जाता है. ये मायकैश मेकमाईट्रिप की रिवॉर्ड करेंसी है. एक मायकैश 1 रुपये के बराबर है. सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप अपने हॉलिडे के लिए इस क्रेडिट कार्ड से फ्लाइट, कैब या बस की सर्विस लेते हैं, तो आपको 3 फीसदी का मायकैश मिलेगा.
इसके साथ ही रिटेल शॉपिंग पर 1 फीसदी का मायकैश ऑफर किया जाएगा.
MMT New Credit Card:कार्ड के गोल्ड मेंबरशिप में क्या है खास?
वहीं कार्डहोल्डर्स को बैंक की तरफ से कॉम्पलीमेंट्री MMTBLACK गोल्ड मेंबरशिप भी ऑफर की जाती है. इस मेंबशिप से आप होटल, फ्लाइट और हॉलिडेपैकेज पर स्पेशल डिस्काउंट का लुफ्त उठा सकते हैं.
इसके अलावा इस गोल्ड मेंबरशिप में कुछ खास होटल में आपको रूम और खाने-पीने के खर्चे पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल जाता है. वहीं अगर आप फूड या स्पा सर्विस लेते हैं, तो इसमें आपको 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है.
आईसीआईसीआई बैंक के इस क्रेडिट कार्ड में कई और फायदे भी मिलेंगे. अब आपको महंगी मूवी टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी. क्योंकि अगर आप BookMyShow या INOX के जरिए मूवी टिकट बुक करते हैं, तो आपको 150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है. इसके साथ ही आपको सभी Make My Trip ट्रांजेक्शन पर तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल जाता है.
कितना देना होगा चार्ज?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आईसीआईसीआई और make my trip द्वारा लॉन्च किए गए इस नए क्रेडिट कार्ड में आपको 999 रुपए प्लस GST चार्ज देना होगा. 999 रुपये में जॉइनिंग और एनुअल फीस शामिल की गई हैं. इसके अलावा अगर आप इस कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो कस्टमर से आपको 1,000 रुपए का Make My Trip गिफ्ट वाउचर मिल जाता है.
वहीं अगर कोई कार्डहोल्डर इस नए क्रेडिट कार्ड के जरिए एक साल में 3 लाख रुपए खर्च कर देता है, तो आपका सालाना चार्ज तक माफ कर दिया जाता है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications