Tips to Get Cashback on Credit Card: क्रेडिट कार्ड का यूज कई चीजों के लिए किया जाता है फिर चाहे वह मूवी टिकट बुक करना हो या फिर शॉपिंग करना।
क्रेडिट कार्ड यूजर्स चाहते हैं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा कैशबैक मिले लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि वह किन तरीकों से अधिक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप भी यह चाहते हैं आपको क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा कैशबैक का लाभ मिले तो आपको कुछ टिप्स पता होने चाहिए।

सही क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करें
क्रेडिट कार्ड पर अधिक कैशबैक पाने के लिए आपको सही क्रेडिट कार्ड चुनना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि ऐसे कई क्रेडिट कार्ड हैं जो अलग-अलग कैटेगरी पर कैशबैक ऑफर करते हैं।
कई क्रेडिट कार्ड मूवी टिकट बुकिंग पर अधिक कैशबैक देते हैं और कई क्रेडिट कार्ड खाने के ऑर्डर पर अधिक कैशबैक देते हैं।
जब आपके पास ऑप्शन में इतने तरह के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं तो आपको सही क्रेडिट कार्ड का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
सही क्रेडिट कार्ड चुनने के लिए, आपको अपने खर्च करने के पैटर्न की पहचान करनी होगी। जिस कैटेगरी में आप सबसे ज्यादा खर्च करते हैं, उसमें आपको उस क्रेडिट कार्ड को चुनना चाहिए। ऐसे में आप अधिक कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे।
फेस्टिव सीजन का भी रखें ध्यान
जब भी कोई त्यौहार आने वाला होता है या फिर फेस्टिव सीजन होता है तो ऐसे मौके पर क्रेडिट कार्ड कंपनी कई तरह के रिवॉर्ड ऑफर करती है।
आपको इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहिए और इन ऑफर्स के जरिए आप ज्यादा रिवॉर्ड या कैशबैक पा सकते हैं। आपको क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कैशबैक ऑफर, रिवॉर्ड पॉइंट आदि को ट्रैक करना चाहिए और उनका लाभ लेना चाहिए।
इसके अलावा कुछ क्रेडिट कार्ड हर पेमेंट पर ऑफर के आधार पर कैशबैक या कूपन देते हैं वहीं, कुछ ऑफर केवल लिमिटेड टाइम के लिए देते हैं।
इसलिए समय-समय पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को भी चेक करें और कैशबैक को रिडीम करके इनका फायदा उठाएं।
खर्चों के लिमिट पर नजर रखें
आप अपने क्रेडिट कार्ड का कितना उपयोग कर रहे हैं, इस पर हमेशा नजर रखें। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप कैशबैक नियमों को पूरा करें।
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कैशबैक का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा हमेशा कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड की सीमा पार न करें।
अगर आप लिमिट तक अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा कैशबैक ऑफर मिल सकता है।
समय पर बिल का भुगतान करें
इन सबके अलावा यह बेहद जरूरी है कि आप क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट को भरना ना भूलें। क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय से करना एक अहम काम है।
अगर आप देर से बिल भरते हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऑफर पर भी पड़ता है इसलिए समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करें।
आपको कैशबैक का फायदा उठाने के लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ी हुई नई डिटेल्स के बारे में भी अपडेटेड रहना चाहिए। इससे आप कैशबैक का प्रभावी ढंग से फायदा उठा पाएंगे। इसके लिए आप बैंक के ऐप या उनकी वेबसाइट की भी मदद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स

बैंक ऑफर्स का आखिरी दिन: फ्यूल, ट्रैवल और शॉपिंग पर भारी बचत के लिए आज ही चेक करें ये नियम

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications