Credit Card Benefits: अगर संभल का इस्तेमाल किया जाए तो क्रेडिट कार्ड का नुकसान नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। दरअसल क्रेडिट कार्ड पूरी चीज नहीं होती है हम अपनी खराब आदतों और बेकार फाइनेंशियल प्लानिंग की वजह से अपनी लिमिट से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लेते हैं जिसे बाद में भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपको अपनी लिमिट पता है और आप प्रॉपर प्लानिंग के तहत क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इससे कई फायदे भी मिलते हैं।
जैसे कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर कई बार आपको रीवार्ड्स प्वाइंट और कूपंस भी मिलते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन करके सामान खरीदने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के पांच फायदा के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

ट्रांजैक्शन पर मिलता है कैशबैक
अगर आप कहीं भी पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर आपको कैशबैक का फायदा भी मिल जाता है। कई बार तो अगर आप 30000 का सामान खरीदते हैं और उसे पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा होता है, तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप ₹3000 तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग क्रेडिट कार्ड कंपनियों के द्वारा ग्रोसरी, पेट्रोल और डीजल खरीदने के साथ बिल भरने पर और खरीदारी करने पर भी कैशबैक का फायदा किया जाता है।
मिलता है जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर का फायदा
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर अक्सर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट या कोई विशेष ऑफर मिल जाता है जो आमतौर पर कैश या डेबिट कार्ड की शॉपिंग पर नहीं मिलता है। अगर ऑनलाइन आप मोबाइल लैपटॉप या दूसरे गैजेट्स खरीद रहे हैं तो किसी खास बैंक के क्रेडिट कार्ड पर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाता है, जिससे आपके पैसों की एक्स्ट्रा बचत होती है। वहीं कुछ को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर आपको पार्टनर ब्रांड के द्वारा कई स्पेशल ऑफर्स दिए जाते हैं।
बेहतर हो जाता है क्रेडिट स्कोर
अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सावधानी से और संयमपूर्वक किया जाए तो यह झटपट आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड का यूटिलाइजेशन 30उसे प्रतिशत या उससे कम है और आप सही समय पर क्रेडिट कार्ड की ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ सकता है। तो क्रेडिट कार्ड पर किए गए उधर को समय से चौका देने से आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है और जल्द ही आपकी लिमिट भी बढ़ सकती है।
इंटरेस्ट फ्री लोन का फायदा
अगर आपको थोड़े समय के लिए पैसे चाहिए तो आप क्रेडिट कार्ड जैसे फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल करके ब्याज मुफ्त अमाउंट ले सकते हैं। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड में 50 दिन तक का इंटरेस्ट फ्री पीरियड होता है यानी इस दौरान कोई ब्याज नहीं लगता है। तो ऐसे में आप इसके जरिए आसानी से अपने बिल का भुगतान अपने सुविधा के अनुसार कर सकते हैं और एक्स्ट्रा पैसे देने से भी बच जाते हैं।
इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी फंड के तौर पर भी किया जा सकता है। हालांकि एक्सपर्ट के अनुसार क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी फंड की तरह नहीं देखा जाना चाहिए और इसका खर्च बहुत संभाल कर और संयम के साथ करना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास कोई विकल्प नहीं बच रहा है तो आप आसानी से क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी फंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications