नई दिल्ली, नवंबर 9। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) भारत में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म डेब्ट निवेश ऑप्शनों में से एक है। पीपीएफ के सबसे बड़े बेनेफिट में से एक यह है कि इसमें गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न मिलता है। ये एक ऐसा फायदा है जो आपको अन्य लंबी अवधि के निवेश साधनों जैसे एनपीएस, म्यूचुअल फंड एसआईपी आदि में नहीं मिल सकता है। हालांकि जीवन बीमा टैक्स फ्री रिटर्न दिलाते हैं। मगर पीपीएफ के उलट इनमें रिटर्न की गारंटी नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पीपीएफ में बहुत कम मासिक निवेश से ही 1 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
जोखिम से बचने के लिए बेस्ट
पीपीएफ जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट निवेश विकल्पों में से एक है। पीपीएफ नियमों के अनुसार हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती के योग्य होता है। और भी कई अन्य निश्चित रिटर्न वाले निवेश प्रोडक्ट हैं, मगर उनकी तुलना में पीपीएफ रिटर्न लंबे समय में इतना हो सकता है कि मुद्रास्फीति को हरा सके।
हर तिमाही में ब्याज दर बदलती है
सरकार हर तिमाही में पीपीएफ की ब्याज दर की समीक्षा करती है। चालू तिमाही के लिए फिलहाल पीपीएफ पर 7.1 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। अब 1 जनवरी 2022 को पीपीएफ की ब्याज दरों की समीक्षा के बाद नयी दरें घोषित की जाएंगी। बता दें कि कई तिमाहियों से पीपीएफ की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर हम यह मान लें कि पीपीएफ की 7.1 फीसदी की वर्तमान ब्याज दर लंबी अवधि में बरकरार रहती है, तो आप अपनी रिटायरमेंट तक 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जमा कर सकते हैं।
कितना करना होगा निवेश
पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल है। हालांकि, पीपीएफ का एक और बड़ा फायदा यह है कि पीपीएफ खाते को मैच्योरिटी के बाद कई बार पांच साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। इस फायदे के कारण कोई रिटायरमेंट के लिए बचत करना चाहे तो पीपीएफ से ऐसा कर सकता है। अगर आप 25-30 साल की उम्र के बीच पीपीएफ खाता खोलते हैं और हर महीने 12,500 रुपये (सालाना 1.5 लाख रुपये) का निवेश करते हैं, तो 15 साल में यह मानकर कि ब्याज दर अपरिवर्तित रहेगी, आपके पास 40.68 लाख रुपये जमा हो जाएंगे।
25 साल में करोड़पति
यदि आप पीपीएफ खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में दो बार आगे बढ़ाते हैं, तो आप रिटायरमेंट तक 25 साल की निवेश अवधि आसानी से पूरी कर सकते हैं। 25 वर्षों के लिए सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करने के बाद, आपकी मैच्योरिटी राशि 1,03,08,012 करोड़ रुपये होगी। यहां यह माना गया है कि ब्याज दर 7.1% पर अपरिवर्तित रहेगी। पीपीएफ कैलकुलेटर के अनुसार, इस 1.03 करोड़ रुपये में से आपके द्वारा जमा की गई राशि 37,50,000 रुपये होगी, जबकि ब्याज 65,58,012 रुपये होगा।
पीपीएफ खाता आगे बढ़ाने का नियम
यहां यह बताना जरूरी है कि पीपीएफ खाते को नये निवेश के साथ या उसके बिना भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन आपको विस्तार के आवेदन के समय ही अपनी पसंद बतानी होगी। एक बार जब आप अपने ऑप्शन का प्रयोग कर लेते हैं तो इसे 5 साल के ब्लॉक के भीतर नहीं बदला जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
