Corporate NCD : भूल जाओ FD, यहां मिलेगा 10 फीसदी तक रिटर्न

नई दिल्ली, दिसंबर 19। गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) पब्लिक इश्यू के जरिए लंबी अवधि के लिए फंड जुटाने के लिए कॉरपोरेट्स द्वारा जारी किए गए रेलुगल इनकम इंस्ट्रूमेंट होते हैं। ये एक से सात साल तक की एक निश्चित अवधि के लिए जारी किए जाते हैं और समय-समय पर या मैच्योरिटी के अंत में इन पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। कई एनसीडी जो रिटेल निवेशकों को जारी किए गए थे (जिनमें से अधिकतर 1000 रु के फेस वैल्यू वाले हैं) एक्सचेंजों पर लिस्टेड हैं और इक्विटी शेयरों की तरह इनमें ट्रेड होता है। थोड़ा जोखिम ले सकने वाले निवेशक, जो बैंक और कॉरपोरेट एफडी के अलावा अन्य विकल्पों की तलाश में हैं, इन एनसीडी को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि इन एनसीडी में क्रेडिट और ब्याज दर का जोखिम होता है। यहां बीएसई और एनएसई पर ट्रेड करने वाले एनसीडी की लिस्ट दी गई है।

एनटीपीसी टैक्सेबल एनसीडी

एनटीपीसी टैक्सेबल एनसीडी

एनटीपीसी टैक्सेबल एनसीडी को एएए क्रेडिट रेटिंग मिली हुई है। इन पर कूपन रेट 8.49 फीसदी है। इस एनसीडी सीरीज '849एनटीपीसी25' को मार्च 2015 में 10 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी किया गया था। क्रिसिल रेटिंग्स ने एनटीपीसी के 15,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर को अपनी 'क्रिसिल एएए/स्थिर' रेटिंग दी है।

टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी

टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी

टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी पर कूपन रेट 8.90 फीसदी है। टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज टाटा कैपिटल की सब्सिडरी कंपनी है। यह बिजनेस के कई क्षेत्रों में अपने ग्राहकों को फंड और शुल्क-आधारित वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। इनमें कॉमर्स फाइनेंस, मनी मैनजमेंट आदि शामिल हैं। क्रिसिल रेटिंग्स और आईसीआरए ने इसके नॉन-कवंर्टिबल डिबेंचर के लिए 'एएए/स्टेबल' रेटिंग दी है।

महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी

महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी

महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी की कूपन रेट 9.05 फीसदी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएमएफएसएल) एक आरबीआई-रजिस्टर्ड सिस्टेमैटिकली जरूरी डिपॉजिट-टेकिंग एनबीएफसी है। यह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी है। क्रिसिल ने इसके एनसीडी पर क्रिसिल एए+/स्टेबल रेटिंग जारी की है। जबकि ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सेबल एनसीडी को बीडब्लूआर एएए/स्टेबल रेटिंग दी है।

जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस टैक्सेबल एनसीडी

जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस टैक्सेबल एनसीडी

इसके डिबेंचरों की कूपन दर 9.11 फीसदी है। जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस लिमिटेड (जेएमएफसीएसएल) एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। इंडिया रेटिंग्स ने जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस के डेट इंस्ट्रूमेंट्स को 'आईएनडी एए'/स्टेबल रेटिंग दी है।

यहां है 10 फीसदी कूपन रेट

यहां है 10 फीसदी कूपन रेट

आईआईएफएल फाइनेंस आईआईएफएल फाइनेंस समूह की लिस्टेड होल्डिंग कंपनी है। इसके एनसीडी पर 10 फीसदी कूपन रेट है। ये एक एनबीएफसी के रूप में रजिस्टर्ड है। क्रिसिल ने इसे एए/स्टेबल रेटिंग दी है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस टैक्सेबल एनसीडी की कूपन रेट 9.15 फीसदी है। एनसीडी या नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) कंपनी द्वारा लोगों से पैसे जुटाने के लिए जारी किया गया एक लोन इंस्ट्रूमेंट है। जिन लोगों को एनसीडी जारी किए जाते हैं, उन्हें बदले में कुछ रिटर्न (कूपन दर) ब्याज के रूप में दिया जाता है। यह ब्याज दर आम तौर पर बैंक एफडी से अधिक या बल्कि उसकी डेढ़ गुना या इससे भी अधिक होती है। यानी कुल मिला कर एनसीडी निवेश का एक बढ़िया ऑप्शन है। हर कंपनी एनसीडी किसी न किसी मकसद के लिए पैसे जुटाने की खातिर जारी करती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+