नई दिल्ली, मई 19। बैंक एफडी की तुलना में कॉर्पोरेट एफडी की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। इस ट्रेंड के पीछे एकमात्र कारण है बैंक एफडी की तुलना में कॉर्पोरेट एफडी द्वारा दी जाने वाली अधिक ब्याज दर। आज कल कई प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी) और वित्तीय संस्थान हाई और आकर्षक ब्याज दरों पर कॉर्पोरेट एफडी की पेशकश कर रहे हैं। यहां हम आपको इन्हीं में से एक कंपनी की जानकारी देंगे।
कॉर्पोरेट एफडी के बारे में समझिए
कॉर्पोरेट एफडी को टर्म डिपॉजिट के नाम से भी जाना जाता है, जो नागरिकों को बाजार में कैसी भी स्थिति हो इसके बावजूद एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है। निवेशकों को अपनी पसंद के अनुसार महीनों से लेकर वर्षों तक के विभिन्न कार्यकाल चुनने की सुविधा मिलती है। बता दें कि बैंक एफडी में आप बैंक में पैसा जमा करते हैं, जबकि कॉर्पोरेट एफडी में आप किसी कंपनी में एफडी कराते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किसी एक कंपनी को चुनने से पहले आपको उसकी कॉर्पोरेट एफडी की सुरक्षा रेटिंग अवश्य देख लेनी चाहिए। महिंद्रा फाइनेंस एफडी काफी सुरक्षित हैं क्योंकि इसे क्रेडिट एजेंसी क्रिसिल ने एफएएए रेटिंग दी है। महिंद्रा फाइनेंस अपने एफडी पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रही है और लगातार बदलती बाजार स्थिति और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव से इसकी ब्याज दरें अप्रभावित रहती हैं।
ये है महिंद्रा फाइनेंस की स्कीम
आप 50 लाख रुपये तक की धनवृद्धि क्यूमेलेटिव स्कीम चुन सकते हैं। इसके अलावा आपके पास 50 लाख रुपये तक की धनवृद्धि नॉन-क्यूमेलेटिव स्कीम, 50 लाख रुपये तक की समृद्धि क्यूमेलेटिव स्कीम और 50 लाख रुपये तक की समृद्धि नॉन-क्यूमेलेटिव स्कीम जैसी विभिन्न एफडी का विकल्प चुनने की सुविधा है। इसके पास 5 करोड़ रु तक की एफडी वाली स्कीमें भी हैं।
चेक करें ब्याज दरें
ये कॉर्पोरेट एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.25 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर करती है। यदि आप धनवृद्धि क्यूमेलेटिव स्कीम चुनते हैं, तो 42 महीने की अवधि के लिए 5000 रुपये के न्यूनतम निवेश पर आप 6.50 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावी यील्ड 7.06 फीसदी होगी। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस एफडी के लिए आपको कम से कम 5000 रुपये का निवेश करना होगा। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आप 6.75 फीसदी की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।
जानिए बाकी स्कीम
यदि आप धनवृद्धि नॉन-क्यूमेलेटिव स्कीम चुनते हैं, तो 42 महीने की अवधि के लिए 25,000 रुपये की न्यूनतम राशि पर आप 6.50 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना 1 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए लागू है। आप कोई भी योजना चुन सकते हैं जो आपको सबसे अच्छी लगे।
बजाज फाइनेंस
पिछले महीने बजाज फाइनेंस ने अपनी एफडी ब्याज दर में संशोधन करके अपने सभी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर की घोषणा की थी। निवेशकों को 7.35 फीसदी प्रति वर्ष तक ब्याज अर्जित कर सकता है। सभी कैटेगरियों के निवेशकों और अवधि के लिए एफडी ब्याज़ दर में वृद्धि की गई थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications