नयी दिल्ली। केनरा बैंक ने अपने उन सभी उधारकर्ताओं के लिए क्रेडिट सपोर्ट की घोषणा की है जो कोरोनावायरस से प्रभावित हुए हैं। केनरा क्रेडिट सपोर्ट के तहत बैंक के लोन ग्राहकों को जल्दी और बिना किसी दिक्कत के लोन मिल जाएगा, जिससे वे बकाया, सैलेरी / मजदूरी / बिजली बिल, किराए आदि जैसी में आ रहे लिक्विडिटी असंतुलन को ठीक कर सकते हैं। केनरा बैंक बैंक ने कृषि, एसएचजी और खुदरा कैटेगरी के तहत 4300 करोड़ रुपये के लगभग 6 लाख लोन मंजूर किए हैं।

बैंक ऐसे दे रहा जानकारी
केनरा बैंक एसएमएस, कॉल सेंटर, ईमेल और पर्सनल कॉल के जरिए योग्य उधारकर्ताओं तक पहुंच रहा है ताकि लोन पास करने के लिए उन्हें इस फैसिलिटी के बारे में समझाया जा सके। इतना ही नहीं केनरा बैंक ने बैंक ने मार्च 2020 से अब तक कॉर्पोरेट और एमएसएमई को 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि मंजूर की है। केनरा बैंक के एमडी और सीईओ, एल. वी. प्रभाकर के अनुसार हमें यकीन है कि एक बार लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिए जाने के बाद, हमारे ग्राहक पूरी तरह से स्वीकृत सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे और अपने कारोबार में सुधार कर पाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा की खास स्कीम
बता दें कि पिछले महीने बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एक ऐसी ही स्कीम शुरू की थी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने रिटेल लोन ग्राहकों के लिए बड़ौदा पर्सनल लोन कोविड-19 स्कीम पेश की थी। इस स्कीम में उन ग्राहकों को शामिल किया गया जिन्होंने होम लोन, ऑटो लोन या संपत्ति पर लोन लिया है। स्कीम के तहत बैंक अपने लोन ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का लोन देगा। इसके लिए वे ग्राहक अपनी मौजूदा ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह स्कीम 30 सितंबर तक लागू रहेगी।
न्यूनतम 25000 रु का लोन संभव
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस योजना के तहत आप कम से कम 25000 रु तक का लोन ले सकते हैं। लोन की ब्याज दर रेपो दर से लिंक्ड है (बीआरएलएलआर)। रिटेल लोन के लिए लागू बीआरएलएलआर 7.25 प्रतिशत है। मगर इसमें संधोशन भी हो सकता है। लोन के लिए बतौर प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये + जीएसटी का चार्ज लगेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
