CREDIT CARD: ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिलों के भुगतान तक, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आजकल आजकल हर कोई करता है।
क्रेडिट कार्ड आपके पैसों की दिक्कत को दूर कर देता है, लेकिन कई बार गलत तरीके से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से नुकसान भी पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी गलतियां हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए।

समय से बिल का भुगतान न करना
अगर आपको लगता है कि आप अपने बिल भुगतान करने में समर्थ नहीं हैं, तो क्रेडिट कार्ड रखना आप पर भारी पड़ सकता है।
अगर आप समय पर अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं या फिर सबसे अधिक देरी से बिल का भुगतान करते हैं तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है।
भुगतान की समय सीमा समाप्त होने के बाद क्रेडिट कार्ड रखना उनके लिए एक जोखिम भरा प्रयास हो सकता है, क्रेडिट कार्ड भुगतान देरी से करने पर दंड के साथ-साथ उच्च ब्याज दर लगता है।
केवल कुछ चीजों के लिए पेमेंट
क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद इसके कम या उपयोग नहीं करने से इसका उद्देश्य खत्म हो जाता है इसलिए यदि क्रेडिट कार्ड का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि कार्डधारक अपने कार्ड का पूरा उपयोग नहीं कर रहा है।
इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप न्यूनतम शेष राशि देय की जिम्मेदारी न उठाएं और कोशिश करें कि पूरी राशि का भुगतान एक बार में ही कर दें।
कई बार जब क्रेडिट कार्डधारक अपनी पूरी बिल राशि को समय पर चुकाने में असमर्थ होते हैं, तो वे न्यूनतम देय राशि को चुकाना शुरू कर देते हैं लेकिन यह भी आपके वित्तीय स्थिति को बिगाड़ेगी।
अपनी जरूरत के हिसाब से यूज करें क्रेडिट कार्ड
आपको अलग-अलग स्पेसिफिकेशन के हिसाब से ही क्रेडिट कार्ड को चुनना चाहिए। बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपकी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कार्ड डिजाइन करती हैं।
अगर आप ट्रैवलिंग के लिए कार्ड लेना चाहते हैं तो उसके लिए अलग कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेत हैं ताकि आपको अधिक रिवॉर्ड पॉइंट मिलें क्योंकि हो सकता है कि जो कार्ड आप यूज कर रहे हों उससे अधिक फायदेमंद यह कार्ड हो। इसलिए यह जरूरी है कि आप क्रेडिट कार्ड का चुनान अपनी जरूरतों के हिसाब से करें।
क्रडिट कार्ड के चार्जेस से जुड़ी जानकारी न रखना
अगर आप इस बात की जानकारी नहीं रखते हैं कि आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए कौन-कौन से चार्ज हैं तो इससे आपको अधिक नुकसान हो सकता है। हर कार्ड पर आपको एक सालाना फीस देनी होती है।
ऐसे में आपको यह देखना चाहिए कि जो क्रेडिट कार्ड आप ले रहे हैं, उसके फायदे फीस के मुकाबले जस्टिफाई हो रहे हैं या नहीं।
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालाना
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपको ऑनलाइन लेनदेन या पीओएस मशीन पर स्वैप करके ही करना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड से कैश की निकासी करने पर क्रेडिट कार्ड कंपनियां बहुत अधिक ब्याज लेती हैं इसलिए बैंक कैश निकालने के लिए निर्धारित शुल्क लेता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कैश निकालने के लिए नहीं करना चाहिए।
More From GoodReturns

SIP निवेश का नया रिकॉर्ड: बाजार की गिरावट में भी क्यों नहीं घबरा रहे निवेशक?

Bank of Baroda का बड़ा फैसला, क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

आज का Financial Raashifal: 07 अप्रैल, 2026 - कैश

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

आज का Financial Raashifal: 11 अप्रैल, 2026 - समय पर रणनीतिक चालों से लाभ बढ़ाएं

FD, RD या SIP: बाजार की हलचल में पैसा कहां लगाएं?

सोने में निवेश: गिरावट का फायदा उठाकर कैसे बनाएं मोटा मुनाफा?

सोने की कीमतों में गिरावट, क्या निवेश का यही है सही मौका?

सोने के नए टैक्स नियम: क्या SGB छोड़कर ETF में निवेश करना है बेहतर?

RBI रेपो रेट का असर: अब पैसा कहां लगाएं?

RBI का बड़ा फैसला: क्या अब आपकी EMI नहीं बढ़ेगी?



Click it and Unblock the Notifications