
Coffee maker CCL Products made crorepati: काफी बेचने वाली कंपनी सीसीएल प्रोडक्ट्स का शेयर एक मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस कंपनी ने कॉफी बेच बेच कर अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। जानिए यह शेयर अब कहां तक जा सकता है।
सीसीएल प्रोडक्ट्स के शेयर ने केवल 18,000 रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये बना दिया है। जानकारों की मानें तो अभी यह शेयर और भी अच्छा रिटर्न दे सकता है।
सीसीएल प्रोडक्ट्स का शेयर आज 557 रुपये के आसपास तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का जहां एक साल का न्यूनतम स्तर करीब 315 रुपये का रहा है, वही उच्चतम स्तर 593 रुपये का रहा है। यह कंपनी लाभांश भी देती है।
सीसीएल प्रोडक्ट्स का शेयर अप्रैल 2003 में 2 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा था। वहीं अब यह शेयर करीब 557 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने इस दौरान करीब 31110 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न करीब 20 साल के दौरान मिला है।
वहीं अगर देखा जाए तो सीसीएल प्रोडक्ट्स के शेयर ने शार्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दिया है। 11 मई 2022 को यह शेयर 315 रुपये के करीब था। यह इसका एक साल का सबसे निचला स्तर भी है। वहीं इसके करीब 10 माह बाद मार्च में अपने ऑल टाइम हाई यानी करीब 592 रुपये के स्तर पर आ गया था।

कंपनी स्प्रे ड्राइड कॉफी पाउडर के अलावा फ्रीज ड्राइड कॉफी सहित कई तरह की कॉफी तैयार करती है। कंपनी के उत्पादों की बाजार में लगातार मांग बनी हुई है। ऐसे में जानकार अभी भी इस कंपनी में निवेश में रुचि दिखा रहे हैं।
ब्रोकरेज फर्म सीडी इक्विटी रिसर्च ने इस शेयर पर 597 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं एक्सिस डायरेक्ट ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 650 रुपये का टारगेट दिया है। यानी अभी यह शेयर जानकारों को ऊपर जाता लग रहा है।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: RBI ने तय किया ₹15,334 का रिडेम्पशन प्राइस, अगली विंडो की तारीख भी जानें

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
