अगर आप लोन लेना चाहते है, तो आपका Cibil Score काफी अच्छा होना चाहिए. सिबिल स्कोर अच्छा ना होने पर कोई भी बैंक लोन देने पर आनाकानी करती है. इसलिए लोन लेते समय सिबिल स्कोर काफी मायने रखता है. यह क्रेडिट स्कोर बैंक का विश्वसनीयता का मापदंड हैं. आज हम आपको ऐसे विकल्प बताएंगे, जिसके जरिए आप सिबिल स्कोर खराब होने पर भी आसानी से लोन ले पाएंगे.

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और आपको लोन नहीं मिल रहा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह विकल्प आपको खराब सिबिल स्कोर होने के बाद भी कम ब्याज पर अच्छा खासा लोन प्रदान कर सकते हैं.
गोल्ड लोन
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो आप सोने के जरिए भी लोन ले सकते हैं. गोल्ड लोन को सिक्योर्ड लोन की श्रेणी में रखा गया है. इसमें आपको कम ब्याज पर अच्छा खासा लोन मिल जाता है. वर्तमान में आपको सोने की कीमत का 75 फीसदी तक लोन मिल जाता है. गोल्ड लोन को सामान्य लोन से इसलिए भी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें ज्यादा कागजी कार्यवाही नहीं होती है. गोल्ड लोन देते वक्त सिबिल स्कोर को नहीं देखा जाता.
जॉइंट लोन
अगर आप अच्छा खासा पैसा कामा लेते हैं, तो आप जॉइंट लोन के माध्यम से भी उधार ले सकते हैं. इसके अलावा आप किसी अन्य व्यक्ति को अपना गारंटर भी बना सकते हैं. लेकिन आपका लोन होल्डर या गारंटर का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए, नहीं तो आपको लोन लेने में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा आप किसी महिला को अपना को एप्लीकेंट बनाकर ब्याज दरों में भी फायदा पा सकते हैं.
FD, LIC या PPF के जरिए पाएं लोन
आप बैंक की FD, LIC और PPF के जरिए भी लोन ले सकतें है. अगर आपने FD करवाई है या फिर LIC या PPF जैसी स्कीम पर निवेश कर रहें है, तो यह भी आपको लोन लेने में काम आ सकती है. इन स्कीम्स में निवेश के हिसाब से लोन ले सकते हैं. इसमें बैंक आपको जमा रकम के आधार पर लोन उपलब्ध करवाती है. इसके अलावा इस लोन को चुकाने के लिए एक निर्धारित समय रखा गया है.
NBFC से पाएं लोन
क्रेडिट खराब होने के बाद भी गैर-बैंकिंग वित्तीय निगम (NBFC) के माध्यम से लोन लिया जा सकता है. एनबीएफसी (NBFC) से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले यहां आवेदन करना होगा. यहां आपको कम सिबिल स्कोर होने के बावजूद भी अच्छा खासा लोन मिल सकता है. लेकिन इसमें ब्याज दर बैंक के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं.
इसके अलावा अगर आपका पीपीएफ अकाउंट एक साल पुराना है, तो भी आप पीपीएफ अकाउंट के आधार पर लोन ले सकते हैं.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
