Cilbil Score News: सिबिल स्कोर कम होने पर आपको लोन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर लोग सिबिल स्कोर के कारण बैंकिंग से जुड़े काम को नहीं करवा पाते हैं क्योंकि बैंक आपके सिबिल स्कोर के आधार पर लोन देता है। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है तो आपको लोन आसानी से मिल जाता है। एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है और वो है 'क्या सिबिल स्कोरी जीरो भी हो सकता है?' आइए जानते हैं क्या होता है सिबिल स्कोर कम होने पर क्या होगा और ये जीरो हो सकता है या नहीं।

क्या सिबिल स्कोर 0 हो सकता है?
सिबिल स्कोर की रेंज 300 से लेकर 900 अंकों तक होती है। किसी का भी सिबिल स्कोर न्यूनतम 300 होता है, यह उससे नीचे नहीं जाता है यानी आपका सिबिल स्कोर जीरो नहीं हो सकता है। सिबिल स्कोर आपके लोन लेने की योग्यता को दिखाता है यानी आपके पुराने लोन, क्रेडिट कार्ड के बिल आदि के आधार पर यह संख्या तय होती है। अगर आप अपने सारे कार्ड बिल या लोन की ईएमआई को समय पर चुका रहे हैं तो आपका सिबिल स्कोर बेहतर होता है। जबकि अगर आप कोई डिफॉल्ट करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर खराब होता जाता है।
सिबिल स्कोर से जुड़ी हैं ये अहम बातें
1.खराब सिबिल स्कोर को ठीक करने के लिए बकाया कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपके क्रेडिट स्थिति में सुधार होगा। ध्यान रखें कि आपको अपने सभी कर्जों का समय पर भुगतान करना होगा। अगर आप बहुत सारे कर्ज लेकर बैठे हैं, तो कोशिश करें कि कुछ कर्ज चुका दें।
2. सिबिल स्कोर से जुड़ी दूसरी अहम बात है कि आप सिबिल स्कोर जब तक अच्छा न हो जाए, तब तक नया क्रेडिट कार्ड न लें। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब रहता है तो पर्सनल लोन की तरह ही आपको होम लोन या कार लोन लेने में भी दिक्कत हो सकती है. यहां तक कि आपको ज्यादा इंटरेस्ट भी चुकाना पड़ सकता है।
3.अगर आपने कभी लोन नहीं लिया है या क्रेडिट कार्ड का यूज भी नहीं किया है, तो आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होगी यानी बैंक आपके बारे में पूरी जानकारी नहीं जानते हैं और आपको लोन देने में देरी कर सकते हैं।
4. अगर आप जॉइंट अकाउंट या किसी और के लोन का गारंटर हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अगर वह लोन नहीं चुकाते हैं तो आपके सिबिल स्कोर पर इससे असर पड़ेगा।
5. सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए सिबिल स्कोर की आधिकारिक सिबिल वेबसाइट www.cibil.com पर फ्री में सिबिल स्कोर को आप चेक कर सतते हैं लेकिन, यह सुविधा साल में सिर्फ एक बार मिलती है। एक से ज्यादा बार सिबिल वेबसाइट से सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है। इसके लिए निर्धारित मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है। सिबिल वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप, बैंकिंग सेवा एग्रीगेटर्स या नॉन बैंकिंग संस्थान की वेबसाइट से भी सिबिल स्कोर चेक किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
