Children's Day Special : बच्चों के लिए पैसे, फाइनेंस और बिजनेस के बारे में सीखने के लिए कई कार्यशालाएं, पाठ्यक्रम और कार्यक्रम मौजूद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आमतौर पर रेगुलर स्कूल कोर्स में शामिल नहीं होते हैं। आप अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए कैसे प्लानिंग करें, इसके भी कई तरीके हैं। इनमें से एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप यदि रेलुगर निवेश करें तो आपका बच्चा अपनी शादी से पहले करोड़पति बन जाएगा। जी हां, ये खाता है पीपीएफ।

क्या है पीपीएफ
पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है। यह धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट भी आपको दिलाता है। इसे लंबी अवधि के लिए बचत करनी हो तो बेस्ट माना जाता है। इसमें निवेश, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि सब टैक्स फ्री हैं। पीपीएफ सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है जिस पर आपको फिलहाल 7.1 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा।
कोई न्यूनतम आयु नहीं
पीपीएफ खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम आयु नहीं तय की गयी है। पर नाबालिग का पीपीएफ खाता उसकी ओर से केवल उसके माता-पिता या अभिभावक द्वारा तब तक मैनेज किया जा सकता है जब तक कि खाताधारक 18 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंच जाता। पीपीएफ खाता संयुक्त रूप से नहीं खोला जा सकता है। जब नाबालिग 18 वर्ष का हो जाता है, तो वह स्वतंत्र रूप से खाते को ऑपरेट कर सकता है।

निवेश राशि की लिमिट
एक वित्तीय वर्ष में, पीपीएफ खाते में न्यूनतम योगदान 500 रुपये और उच्चतम निवेश राशि 1.5 लाख रुपये है। खाते को 500 रुपये के साथ शुरू किया जा सकता है। इसके बाद किसी भी राशि को 50 रुपये के गुणकों में आप आराम से जमा कर सकते हैं। ध्यानर रहे कि वो खाता जिसमें हर साल न्यूनतम आवश्यक राशि जमा नहीं करता है तो उसे बंद माना जाएगा। बंद खाते का ग्राहक तब तक नया खाता खोलने के लिए पात्र नहीं होगा जब तक कि बंद खाते को मैच्योरिटी के बाद भी बंद नहीं कराया जाता।
नाबालिग के लिए पीपीएफ खाता ऐसे खोलें
- सबसे पहले बैंक में जाएं और फॉर्म 1 भरें
- एडरेस का एक वैलिड प्रमाण जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि पेश करें
- एक वैलिड पहचान प्रमाण भी चाहिए होगा। इनमें मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि शामिल हैं
- नाबालिग बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा
- पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराएं
- 500 रुपये या उससे अधिक का चेक शुरुआती जमा के रूप में जमा करें

ऐसे बच्चा बनेगा करोड़पति
पीपीएफ से बच्चे को कैसे करोड़पति बनाएं अब जानते हैं उसका तरीका। पीपीएफ कैल्कुलेटर के अनुसार सबसे पहले तो आपको 30 सालों तक निवेश करना होगा। यानी अब बच्चे के पैदा होने के फौरन शुरू करें तो आराम से 30 सालों में 1 करोड़ रु जमा कर सकते हैं। फिर 30 साल की आयु में उसकी शादी कर सकते हैं। दूसरा सवाल है कि आपको सालाना कितना निवेश करना है। सालाना आपको निवेश करना होगा 99000 रु। ये निवेश आप मासिक, तिमाही, छमाही आधार पर भी कर सकते हैं। मगर साल में कुल निवेश 99000 रु होना चाहिए। मौजूदा 7.1 फीसदी की दर से 30 साल बाद आपके हाथ में होंगे 1.01 करोड़ रु। इसमें निवेश होगा 29.70 लाख रु और रिटर्न राशि होगी 72.27 लाख रु। यदि आगे चल कर ब्याज दर बढ़ती है तो बच्चा 30 साल से पहले ही करोड़पति बन सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
