Child Investment Plan: आजकल महंगाई अपने चरम सीमा पर है. बच्चों के पढ़ाई से लेकर पालन-पोषण के खर्चें बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में माता-पिता को बच्चे के भविष्य की चिंता लगी रहती है. आज हम आपको कुछ ऐसे इनवेस्टमेंट प्लान और सेविंग के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आपके बच्चे का भविष्य सिक्योर रहेगा.

स्कूलों की फीस लगातर बढ़ती जा रही है. आज के जामने पढ़ाई-लिखाई एक लग्जरी बनकर रह गया है. वहीं उच्च शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग और मेडिकल कई पढ़ाई इतनी महंगी है कि लोगो को लोन लेने की नौबत आ जाती है. इसलिए आप जितना जल्दी बच्चे के लिए इनवेस्टमेंट प्लान या सेविंग शुरू कर दें, उतना ही अच्छा रहेगा.
चलिए जानते है कि आप बच्चे के लिए कहां-कहां इनवेस्टमेंट कर सकते हैं.
म्यूचुअल फंड बन सकता है बेस्ट ऑप्शन
म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी फेमेस हो गया है. इसमें आपको बैंक के एफडी या किसी अन्य सरकारी स्कीम से ज्यादा अच्छा ब्याज या रिटर्न मिल जाता है. म्यूचुअल फँड के एसआईपी को निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. म्यूचुअल फंड के सिप में आप हर महीने निवेश कर सकते हैं. इसके तहत आपको निवेश करने के लिए अलग-अलग अवधि का ऑप्शन दिया जाता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक म्यूचुअल फंड में आपको सालाना 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न मिल जाता है. ये रिटर्न 13, 14 या 15 फीसदी भी हो सकता है. हालांकि म्यूचुअल फंड के एसआईपी में ब्याज मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.
अगर आप बेटी है, तो आप सुकन्य समृद्धि योजना का फायदा उठा सकते हैं. ये योजना सरकार द्वारा खास तौर पर बेटियों के लिए शुरू की गई है.
सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana)
सुकन्या समृद्धि योजना केंद्रीय सरकार द्वारा बेटियों के लिए शुरू की गई है. इस योजना में आपको म्यूचुअल फंड की तरह कोई रिस्क नहीं होगा. इसमें आपकी जो भी राशि बनेगी, वो टैक्स फ्री होगी. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी जब 21 साल की हो जाएगी, तब आपको कुल पैसे मिल जाएंगे.
आप इन पैसों का इस्तेमाल बेटी की हाई एजुकेशन के लिए कर सकते हैं. एक माता-पिता दो बेटियों को नाम सुकन्य समृद्धि योजना के तहत दर्ज कर सकता है. इस योजना में 0 से 10 साल की लड़कियों का नाम दर्ज किया जा सकता है.
चिल्ड्रेन एजुकेशन प्लान
इसके अलावा आपको इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा बच्चों के लिए कई एजुकेशन प्लान ऑफर किए जाते हैं. आपको इस प्लान में इंश्योरेंस के साथ सविंग्स का भी कंपोनेट मिलता है. वहीं अगर आप कोई भी इंश्योरेंस प्लान लेते हैं, तो उसमें अपने बच्चे को नॉमिनी बना सकते हैं. ऐसा करने पर अगर किसी पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो उसका सम अश्योर्ड नॉमिनी को दिया जाता है.
पब्लिक प्रोविडेट फंड (Public Provident Fund)
पब्लिक प्रोविडेट फंड में आप जितना जल्दी निवेश करते हैं, उतना ही बेहतर रहेगा. ये एक तरह का लंबी अवधि का निवेश है, पीपीएफ में मिलने वाला रिटर्न टैक्स फ्री होता है. इसके अलावा ये एक सरकारी स्कीम है, इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित माना जाता है. इसमें रिटर्न भी आपको बाकी स्कीम से ज्यादा मिल जाएगा.
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications