Chhoti Diwali Gold Rate: दिवाली से पहले बुलियन मार्केट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और आगे अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के चलते सोने के भाव में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है. घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें नए शिखऱ पर पहुंच गई हैं. हालांकि, आज बुधवार को चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है.
आज महंगा हो गया सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत करीब 180 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. सोने का दिसंबर वायदा सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 79410 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जोकि शुरुआती कारोबार में 79535 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को टच किया. बताते चलें कि सोने का भाव 2024 में अब तक करीब 25 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. सालभर में रिटर्न का आंकड़ा 30 फीसदी का है.
चांदी की कीमतों में आज 30 अक्टूबर को कमजोरी दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर कीमतों में करीब 230 रुपए की गिरावट है. दिसंबर वायदा 98500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास फिसल गया है. यह 2024 में अब तक 40 फीसदी की बढ़त के साथ सोने को आउटपरफॉर्म कर दिया है.
सोने में धुआंधार तेजी
सोने की धुआंधार तेजी के चलते इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले धनतेरस से अब तक करीब 31 फीसदी उछल चुका है. यह 2020 के बाद अब तक का सबसे बढ़िया तेजी है. 2020 में सोने का भाव धनतेरस से धनतेरस के दौरान 32 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था.

आगे के लिए सोने पर क्या है नजरिया?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने सोने पर बुलिश स्ट्रैटेजी दी है. इसके तहत सोने पर मीडियम टर्म के लिए 81000 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है. वहीं. लंबी अवधि के लिए MOFSL ने सोने पर 86000 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है.
MOFSL के कमोडिटी रिसर्च एनलिस्ट मानव मोदी ने कहा कि मार्केट में अनिश्चितता, रेट में कटौती की उम्मीदें, भारी डिमांड और रुपए में गिरावट से सोने के भाव को सपोर्ट मिला. निकट अवधि के लिए अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन सोने के लिए बड़ा फैक्टर है. इसके अलावा चालू साल में ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व का रुख और जियो-पॉलिटिकल टेंशन अहम ट्रिगर हैं.
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
