नई दिल्ली, मई 17। देश में अमीर का मतलब करोड़पति ही माना जाता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप करोड़पति बन सकते हैं या नहीं, तो यहां पर दी जानकारी से आप यह पता लगा सकते हैं। यहां पर यह बताया जा रहा है कि 30 साल, 35 साल, 40 साल और 45 साल की उम्र के लोग करोड़पति बन सकते हैं या नहीं। और अगर बन सकते हैं तो इसका तरीका और कितना निवेश चाहिए होगा। आमतौर पर निवेश एक बार में किया जा सकता है या हर माह थोड़ा थोड़ा करके निवेश किया जा सकता है। ऐसे में यहां पर दोनों ही तरीकों से करोड़पति कैसे बन सकते हैं, यह बताया जा रहा है। अंत में यह भी बताया जाएगा कि कहां पर निवेश करने पर सबसे अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। आइये पहले जानते हैं कि 45 साल की उम्र वाले करोड़पति बन सकते हैं या नहीं।
45 साल वाले करोड़पति बनेंगे या नहीं, ऐसे जानें
माना जाता है कि 60 साल तक लोगों को निवेश से करोड़पति बन जाना चाहिए। ऐसे में अगर 45 साल की उम्र वाले निवेश शुरू करेंगे तो उनके पास 60 साल तक निवेश का मौका होगा। यानी ऐसे लोग 15 साल तक निवेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि कितना निवेश 60 साल की उम्र में करोड़पति बना सकता है।
ऐसे लोग अगर एक बार में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो 20 लाख रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा, जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे सके। अगर 15 साल तक 20 लाख रुपये के निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आराम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि अगर इस निवेश पर औसत रिटर्न 10 फीसदी का मिलता है तो यह फंड करीब 83 लाख रुपये का तैयार होगा। ऐसे में आपको 20 लाख रुपये की जगह 21 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
अब जानिए हर माह कितना निवेश बना देगा करोड़पति
अगर आप साथ 20 लाख रुपये का निवेश 45 साल की उम्र में नहीं कर सकते हैं, तो हर माह निवेश का विकल्प यानी सिप का रास्ता भी चुन सकते हैं। ऐसे में आपको हर माह 15 साल तक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे। ऐसी स्कीम में 20,000 रुपये महीने का निवेश 15 साल में करोड़पति बना देगा। वहीं अगर म्यूचुअल फंड की स्कीम हर साल औसतन 10 फीसदी का रिटर्न दे तो आपको हर माह 25,000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा करने पर आप 60 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएंगे।
40 साल वाले करोड़पति बनेंगे या नहीं, ऐसे जानें
माना जाता है कि 60 साल तक लोगों को निवेश से करोड़पति बन जाना चाहिए। ऐसे में अगर 40 साल की उम्र वाले निवेश शुरू करेंगे तो उनके पास 60 साल तक निवेश का मौका होगा। यानी ऐसे लोग 20 साल तक निवेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि कितना निवेश 60 साल की उम्र में करोड़पति बना सकता है।
ऐसे लोग अगर एक बार में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो 12 लाख रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा, जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे सके। अगर 20 साल तक 12 लाख रुपये के निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आराम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि अगर इस निवेश पर औसत रिटर्न 10 फीसदी का मिलता है तो यह फंड करीब 63 लाख रुपये का तैयार होगा। ऐसे में आपको 12 लाख रुपये की जगह 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
अब जानिए हर माह कितना निवेश बना देगा करोड़पति
अगर आप साथ 20 लाख रुपये का निवेश 40 साल की उम्र में नहीं कर सकते हैं, तो हर माह निवेश का विकल्प यानी सिप का रास्ता भी चुन सकते हैं। ऐसे में आपको हर माह 20 साल तक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे। ऐसी स्कीम में 13,500 रुपये महीने का निवेश 20 साल में करोड़पति बना देगा। वहीं अगर म्यूचुअल फंड की स्कीम हर साल औसतन 10 फीसदी का रिटर्न दे तो आपको हर माह 20,000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा करने पर आप 60 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएंगे।
35 साल वाले करोड़पति बनेंगे या नहीं, ऐसे जानें
माना जाता है कि 60 साल तक लोगों को निवेश से करोड़पति बन जाना चाहिए। ऐसे में अगर 35 साल की उम्र वाले निवेश शुरू करेंगे तो उनके पास 60 साल तक निवेश का मौका होगा। यानी ऐसे लोग 25 साल तक निवेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि कितना निवेश 60 साल की उम्र में करोड़पति बना सकता है।
ऐसे लोग अगर एक बार में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो 6 लाख रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा, जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे सके। अगर 25 साल तक 12 लाख रुपये के निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आराम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि अगर इस निवेश पर औसत रिटर्न 10 फीसदी का मिलता है तो यह फंड करीब 65 लाख रुपये का तैयार होगा। ऐसे में आपको 6 लाख रुपये की जगह करीब 9 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
अब जानिए हर माह कितना निवेश बना देगा करोड़पति
अगर आप साथ 6 लाख रुपये का निवेश 35 साल की उम्र में नहीं कर सकते हैं, तो हर माह निवेश का विकल्प यानी सिप का रास्ता भी चुन सकते हैं। ऐसे में आपको हर माह 25 साल तक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे। ऐसी स्कीम में 6000 रुपये महीने का निवेश 25 साल में करोड़पति बना देगा। वहीं अगर म्यूचुअल फंड की स्कीम हर साल औसतन 10 फीसदी का रिटर्न दे तो आपको हर माह 8,000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा करने पर आप 60 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएंगे।
30 साल वाले करोड़पति बनेंगे या नहीं, ऐसे जानें
माना जाता है कि 60 साल तक लोगों को निवेश से करोड़पति बन जाना चाहिए। ऐसे में अगर 30 साल की उम्र वाले निवेश शुरू करेंगे तो उनके पास 60 साल तक निवेश का मौका होगा। यानी ऐसे लोग 30 साल तक निवेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि कितना निवेश 60 साल की उम्र में करोड़पति बना सकता है।
ऐसे लोग अगर एक बार में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो 4 लाख रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा, जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे सके। अगर 30 साल तक 4 लाख रुपये के निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आराम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि अगर इस निवेश पर औसत रिटर्न 10 फीसदी का मिलता है तो यह फंड करीब 69 लाख रुपये का तैयार होगा। ऐसे में आपको 4 लाख रुपये की जगह करीब 6 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
अब जानिए हर माह कितना निवेश बना देगा करोड़पति
अगर आप साथ 4 लाख रुपये का निवेश 30 साल की उम्र में नहीं कर सकते हैं, तो हर माह निवेश का विकल्प यानी सिप का रास्ता भी चुन सकते हैं। ऐसे में आपको हर माह 30 साल तक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा जो औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न दे। ऐसी स्कीम में 3000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में करोड़पति बना देगा। वहीं अगर म्यूचुअल फंड की स्कीम हर साल औसतन 10 फीसदी का रिटर्न दे तो आपको हर माह 5,000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा करने पर आप 60 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएंगे। अब आगे जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर 5 साल से हर साल औसतन सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों की जानकारी दी जा रही है। हालांकि करोड़पति बनने के लिए रिटर्न 10 और 12 फीसदी ही माना जा रहा है। लेकिन अगर आप टॉप 5 म्यूचुअल फंड पर नजर डालेंगे तो सभी ने औसतन 5 साल में हर साल लगातार 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 19.36 फीसदी
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 19.26 फीसदी
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 18.85 फीसदी
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 17.10 फीसदी
- पीजीआईएम इंड मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 16.96 फीसदी
नोट : रिटर्न की यह गणना 17 मई को इन म्यूचुअल फंड स्कीमों की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications