Cheapest Home Loan Interest Rates: अगर आपका घर खरीदने का मन है लेकिन आपके पास पैसे की कमी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक से कम ब्याज पर होम लोन ले सकते हैं। देशभर में ऐसे कई सारे बैंक हैं जो कम ब्याज पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इतने ब्याज पर मिलेगा होम लोन
अगर आप कम ब्याज पर होम लोन लेने की तलाश में हैं, तो सरकारी बैंक आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे आगे हैं, जो सिर्फ 8.35 प्रतिशत ब्याज पर लोन देते हैं। इन बैंकों को अगर आप चुनते हैं तो काफी बचत कर सकते हैं।
इतनी देनी होगी हर महीने में EMI
मान लीजिए, अगर आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 20 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI 8.35 प्रतिशत की मौजूदा ब्याज दर पर 42,918 रुपये होगी। पूरी समय अवधि के दौरान, आप 53,00,236 रुपये ब्याज के रूप में चुकाएंगे, जिससे कुल रिपेमेंट राशि 1,03,00,236 रुपये होगी।
इन बैंकों में इतने ब्याज पर होम लोन किया जा रहा है ऑफर
एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक और अन्य सरकारी बैंक में 6 प्रतिशत से लेकर 8.40 प्रतिशत तक की ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है।
इतनी होगी आपकी हर महीने की ईएमआई
अगर आप इन बैंकों से 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं और इसे 8.40 प्रतिशत की ब्याज दर पर 20 साल में चुकाते हैं, तो आपकी मासिक ईएमआई 43,075 रुपये होगी।
इन बैंकों से लिए गए इस लोन की पूरी अवधि में आपको सिर्फ 53,38,054 रुपये ब्याज के तौर पर चुकाने होंगे। इसका मतलब है कि आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लिए गए लोन की तुलना में लगभग 38 हजार रुपये ज़्यादा चुकाने होंगे।
प्राइवेट सेक्टर बैंक इतने ब्याज पर दे रहे हैं होम लोन
प्राइवेट सेक्टर के बैंक की बात करें तो एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक 9% की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इस ब्याज दर पर 75 लाख रुपये का लोन 20 वर्ष के लिए ले सकते हैं। एक्सिस बैंक इसके लिए हर महीने 65,750 रुपये की EMI लेगा वहीं, आईसीआईसीआई बैंक हर महीने 66,975 रुपये की EMI लेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
