Chandi ka Bhav: धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के गहने समेत अन्य आइटम खरीदना अच्छा माना जाता है. लेकिन महंगी की कीमतों की वजह से इस बार खरीदारों के पसीने छूट रहे हैं. हालांकि, धनतेरस के मौके पर अच्छी खबर है. चांदी करीब 2600 रुपए सस्ती मिल रही है. वायदा बाजार में चांदी का रेट आज करीब 300 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रही, लेकिन रिकॉर्ड हाई से फिलहाल भाव काफी गिरे हुए हैं. बताते चलें कि चांदी को लेकर एक्सपर्ट ने बुलिश राय दी है. यानी इसकी कीमतों में आगे और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं.
वायदा बाजार में चांदी का रेट
भारतीय वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. चांदी की कीमत करीब 400 रुपए की मजबूती के साथ 97800 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही. जबकि रिकॉर्ड हाई 100289 रुपए प्रति किलोग्राम का है. इस लिहाज से खरीदारों को चांदी फिलहाल तो रिकॉर्ड हाई से करीब 2600 रुपए सस्ता मिल रही है.

आगे के लिए क्या है आउटलुक?
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि चांदी की कीमत अगले 12 से 15 महीने में और बढ़ेगी. यह 125000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जाएगी. बता दें कि 2024 में अब तक चांदी का रेट 40 फीसदी बढ़ गया है, जोकि सोने के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन है. इस दौरान पहली बार चांदी का रेट 100000 रुपए के पार निकल गया.
चांदी में कहां से आया जोश?
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक चांदी की कीमतों में जोश भरने का काम सुरक्षित निवेश के तौर पर खरीदारी से हुआ. जबरदस्त इंडस्ट्रियल डिमांड की वजह से पहली बार कीमतों ने 1 लाख रुपए रुपए का लेवल पार किया. ब्रोकरेज ने चांदी के लिए कॉमैक्स पर चांदी के लिए 40 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
