नई दिल्ली, अगस्त 15। केंद्रीय बजट 2021 में विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई थी है। डीएफआई इंफ्रास्ट्रक्चर की फाइनेंसिंग के लिए शुरू किया जाएगा। डीएफआई स्थापित करने के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने इस नई यूनिट के लिए एक बढ़िया सा नाम रखने के लिए एक कॉम्पिटीशन शुरू किया था। कॉम्पिटीशन के तहत नाम रखने के लिए लोगों से सुझाव मांग गए। आप भी इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले सकते हैं और 15 लाख रु तक जीत सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आज इस कॉम्पिटीशन का अंतिम दिन है। इसलिए जल्दी करें।
क्या करना होगा
आपको डीएफआई के लिए नाम, एक टैगलाइन और लोगो डिजाइन करना होगा। एंट्रीज के लिए 15 अगस्त 2021 आखिरी तारीख है। इन एंट्रीज का मूल्यांकन रचनात्मकता, वाइब्रेंसी, थीम से जुड़ने की क्षमता जैसे कई स्टैंडर्ड पर किया जाएगा। आपकी क्रिएटिविटी को नए भारत को दर्शाते हुए डीएफआई के लोगो आदि को सभी नागरिकों से कनेक्ट होना चाहिए।
जानिए इनाम की डिटेल
एंट्रीज बंद करने के बाद विजेता एंट्री को तीन कैटेगरियों में से प्रत्येक को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये इनाम नाम, टैगलाइन और लोगो डिजाइन के लिए होंगे। प्रत्येक श्रेणी को भी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के हिसाब से इनाम मिलेंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान पर 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसी प्रकार दूसरे स्थान के लिए प्रत्येक कैटेगरी के विजेता को 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए 2 लाख रुपये है।
कैसे जीतें 15 लाख रु
यदि आप तीनों ही कैटेगरी में पहले-पहले पायदान पर आते हैं तो आपको तीनों कैटेगरी में 5-5 लाख रु का इनाम दिया जाएगा। इस तरह आप 15 लाख रु का इनाम जीत सकते हैं। तो देर न करें क्योंकि आज एंट्री का अंतिम दिन है। नाम, टैगलाइन और लोगो ऐसे हों कि डीएफआई की स्थापना के पीछे का इरादा उनसे जाहिर हो। आपके काम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि डीएफआई क्या करेगा/कर सकता है।
डीएफआई पर बड़ी जिम्मेदारी
यह विकास वित्तीय संस्थान यानी डीएफआई देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट की फाइनेंसिंग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एकमात्र संस्थानों में से एक होगा। इसे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट एक्ट, 2021 के माध्यम से संसद द्वारा पास किया गया है।
कैसे हों कॉम्पिटीशन में शामिल
आप इस लिंक (https://www.mygov.in/task/name-tagline-and-logo-contest-development-financial-institution/) पर क्लिक करके प्रतियोगिता में प्रवेश कर सकते हैं। सरकार के अनुसार यह एक "विश्वसनीयता वाला डेवलपमेंट बैंक होगा और स्पष्ट सरकारी समर्थन के माध्यम वाला एक जनादेश होगा। डीएफआई अन्य उधारदाताओं को बाहर नहीं, बल्कि इकट्ठा करेगा। बताते चलें कि सरकार के प्लान के तहत नए भारत के निर्माण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अहम है। यानी नए प्रोजेक्ट, मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत जरूरी है। इसीलिए मोदी सरकार ने 111 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन की पहचान थी और अब 7,000 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है। हालाँकि इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा चाहिए। डीएफआई में इसी में काम आएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications