Health Management Information System: केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) ने अपने लाभार्थियों के लिए डिजिटल सर्विस को बेहतर बनाने के फोकस से एक नया हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया है। CGHS के अनुसार, ये नया HMIS एक दो दशक पुराने सिस्टम की जगह लेगा। इस नए सिस्टम को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने डेवलोप किया है। इससे यूजर्स को कई सारे फायदे मिलेंगे।

PAN-आधारित यूनिक आइडेंटिफिकेशन
इससे सबसे पहला फायदा PAN-आधारित यूनिक आइडेंटिफिकेशन का मिलेगा। अब 18 साल से ऊपर के सभी लाभार्थियों को अपनी CGHS आईडी को पैन नंबर से लिंक करना अनिवार्य है। इससे सही पहचान सुनिश्चित होगी और डुप्लिकेट एंट्री को रोका जा सकेगा।
इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम
पहले वाले पोर्टल से मैनुअल पेमेंट होती थी, उसे बंद कर दिया गया है। अब सभी पेमेंट सिर्फ आधिकारिक CGHS पोर्टल से किए जाएंगे और पेमेंट ऑटोमैटिक वेरिफाई होंगे। इससे गलती और रिफंड की दिक्कत भी कम होगी। साथ ही पेमेंट आसानी से और जल्दी से हो जाएगा।
रियल-टाइम ट्रैकिंग का मिलेगा फायदा
लाभार्थी अब अपने आवेदन और सर्विसेस का स्टेट्स रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इससे ट्रांसपरेंसी भी बढ़ेगी और हेल्थकेयर से जुड़ा काम फटाफट होगा।
मोबाइल ऐप्लिकेशन
नया 'myCGHS' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से कही से भी सर्विसेस एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही, अप्लाई स्टेट्स देख सकते हैं और अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।
यह नया सिस्टम CGHS की डिजिटल सर्विसेस को अधिक आधुनिक, आसान और ट्रांसपरेंट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यूजर मैनुअल और हेल्पडेस्क सर्विसेस अब CGHS की वेबसाइट और 'myCGHS' मोबाइल ऐप पर भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या परेशानी होने पर अपने संबंधित एडिशनल डायरेक्टर (AD) ऑफिस या CGHS कार्ड सेक्शन से जानकारी हासिल कर सकते हैं। CGHS ऑफिस और वेलनेस सेंटर्स में मास्टर ट्रेनर्स को इस सर्विस की देखरेख के लिए रखा गया है। ये सभी लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे और नए HMIS सिस्टम के यूज को सिखाने में मदद करेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
