Central Government Employees Rule Changes 2025: साल 2025 के अंत होने में अभी 2 महीने से अधिक का समय है। इस अगले दो महीने में हो सकता है कि आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर केंद्र सरकार कोई बड़ी घोषणा कर दे। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह इस साल का सबसे बड़ा तोहफा होगा। हालांकि, इस साल अब तक के बीते 10 महीनों को देखें तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियों भरा और बेहद खास रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट, पेंशन और भत्तों से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर लाखों कर्मचारियों की जेब और भविष्य दोनों पर पड़ेगा। सरकार इस साल अपने कर्मचारियों के लिए 2 बार महंगाई भत्ता भी बढ़ा चुकी है, नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme, UPS) का लाभ भी दे रही है। तो चलिए जानते हैं कि केंद्र सरकार ने इस साल ड्रेस भत्ता सुधार, पेंशन प्रक्रिया में तेजी और ग्रेच्युटी सुधार समेत ऐसे कौन से पांच नियमों में बदलाव किया है जिनसे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आगे फायदा मिलने वाला है...
रिटायरमेंट के दिन पेंशन लागू
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सबसे बड़ा लाभ यह दिया है कि उनके रिटायरमेंट के दिन से ही उनका पेंशन लागू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे रिटायर होने वाले कर्मचारियों की फाइल 12 से 15 महीने पहले ही तैयार कर लें। इससे पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य बकाया रकम रिटायरमेंट के दिन से ही मिलने लगेगी। अब से पहले कर्मचारियों के पेंशन लागू होने में काफी समय लगता था।
नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम की शुरुआत
केंद्र सरकार ने अप्रैल 2025 में नया यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) की शुरुआत की है, जो पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension System) का मिश्रण है। UPS में अगर कोई कर्मचारी 25 साल काम करता है तो उसे आखिरी 12 महीने की बेसिक सैलरी का 50% पेंशन मिलेगा। कम से कम 10 साल सेवा करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 10,000 रुपये मंथली पेंशन गारंटी के साथ मिलेगी।
ग्रेच्युटी और एकमुश्त यानी लंप-सम राशि में सुधार
केंद्र सरकार ने अब ग्रेच्युटी और एकमुश्त भुगतान यानी लंप-सम पेमेंट के नियमों को भी आसान और बेहतर बनाया है। यानी अब UPS स्कीम के तहत दोनों लाभ साथ-साथ में मिलेंगे, जिससे रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। पहले NPS कर्मचारियों को यह सुविधा सीमित रूप में मिलती थी, लेकिन अब उन्हें भी इसका पूरा फायदा मिलेगा।
DA और DR में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने 2025 में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में दो बार बढ़ोतरी की है। जनवरी-जून के लिए 2% और जुलाई-दिसंबर के लिए 3% की बढ़ोतरी के साथ अब DA 58% हो गया है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जेब पर सीधे असर पड़ेगा।
सर्विस पीरियड के आधार पर मिलेगा यूनिफॉर्म भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को पहले यूनिफॉर्म भत्ता साल में एक बार तय रकम के रूप में दिया जाता था, भले ही कोई बीच में रिटायर हो जाए। हालांकि, अब इस नियम में बदलाव किया गया है और सर्विस पीरियड के आधार पर यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाएगा। अब अगर कोई कर्मचारी साल के बीच में रिटायर होता है, तो उसे महीनों के हिसाब से आनुपातिक भत्ता मिलेगा। यानी जितने दिन आप नौकरी करेंगे उसी के अनुपात में यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications