Governments of many countries of the world increased the purchase of gold : दुनिया के कई देशों की सरकारों ने सोने की खरीद को बढ़ा दिया है। हालात यह हैं कि जानकार भी इस बात से हैरान है। लेकिन यह बात है सच की दुनिया के ढेर सारे देश गोल्ड की खरीद तेज कर चुके हैं। गोल्ड की यह खरीद ऐसा नहीं है कि बीते एक या दो माह से हो रही है। बल्कि सोने की यह खरीद इस साल जनवरी से ही चल रही है।
जानिए सितंबर तिमाही में कितना खरीदा सोना
दुनियाभर की सरकारों ने जुलाई से सितंबर की तिमाही में करीब 400 टन सोना खरीदा है। यह खरीद इतनी ज्यादा है कि इससे बीते 55 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सोने की इस खरीद में सबसे ऊपर तुर्की रहा है। उसके बाद उजबेकिस्तान और कतर का नंबर है। यहां पर ध्यान देने की बात है कि जब किसी देश की सरकार सोना खरीदती है, तो इसका मतलब होता है कि उस देश का सेंट्रल बैंक (जैसे भारत में रिजर्व बैंक) सोना खरीद रहा होता है। वहीं अगर जनवरी से अब तक की सरकारों की सोने की खरीद पर नजर डाली जाए तो यह 673 टन की हो चुकी है।

क्या भारत भी खरीद रहा है सोना
अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या भारत भी सोना खरीद रहा है, तो इसका उत्तर है हां। भारत में रिजर्व बैंक ने अपने गोल्ड रिजर्व में दो बार सोने की खरीद की है। एक बार जुलाई में 13 टन सोना खरीद है और इसके बाद फिर सितंबर में 4 टन सोना खरीदा है। इसके भारत इंडिया का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 785 टन का हो गया है।

जनवरी से अब तक कितना बिका सोना
अगर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो तीसरी तिमाही में कुल मिलाकर 1,181 टन सोना बिका है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो इसमें वार्षिक आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़त आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी तिमाही में सोने की मांग महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गई है।

फिर भी महंगा नहीं हो रहा सोना
दुनियाभर की सरकारों की सोने की भारी मांग के बाद भी इनदिनों सोने का रेट नहीं बढ़ा है। बल्कि इस सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी में ब्याज दरों की भारी बढ़ोत्तरी इसका एक बड़ा कारण है। अमेरिका की नीतियों से इन दिनों डॉलर मजबूत होता जा रहा है। इससे दुनियाभर में निवेशक इसका फायदा उठाते हुए अमेरिकी बांड में निवेश कर रहे हैं। इसके चलते सोने की उतनी नहीं दिख रही है, जितना होनी चाहिए। इसके चलते सोने का रेट ऊपर नहीं जा पा रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications