नई दिल्ली, फरवरी 14। पिछले कई महीनों में कई मीम कॉइन सामने आए हैं। इन्हें लेकर ट्रेंड भी चलाए गए। इन्हीं में से एक है बायनेंस, जिसे लेकर ट्विटर पर खूब ट्रेंड चला। कई डॉग थीम वाले कॉइन काफी चर्चा में रहे हैं। मगर असल में अब कैट-थीम वाले मीमे कॉइन डॉग थीम वाले वाले कॉइनों से अधिक होने लगे हैं। निवेशक भी नए मीम कॉइन थीम की तलाश में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार लोकप्रिय बायनेंसकैट ट्विटर थीम लोकप्रिय मीमे कॉइन कैटकॉइन है और इसके 2022 में काफी तगड़ा रिटर्न देने की संभावना है।
क्या है कैटकॉइन
कैटकोइन भी एक मीम कॉइन है। ये डीफाई से लेकर प्ले-टू-अर्न और एनएफटी तक लेटेस्ट जनरेशन की यूटिलिटी प्रोवाइड करता है। कैट्स की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए कैटकोइन सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय मीम कॉइंस में से एक बन गया है। आज कैटकॉइन ट्विटर अकाउंट के लगभग 80,000 फॉलोअर हैं। बताते चलें कि कैटकॉइन सबसे लोकप्रिय कैट थीम वाला टोकन है। संभावना जताई जा रही है कि ये मार्केट कैपिटल के आधार पर टॉप 20 क्रिप्टोकरेंसी में जगह बना सकता है।
क्यों है फायदे की उम्मीद
डॉगकॉइन और शीबा इनु के हिट होने के बाद ये देखा गया है कि मीम कॉइन काफी अधिक चर्चा में रहते हैं और शुरुआत ही में ऊपर भागते हैं। यानी यदि शुरुआत से निवेश किया जाए तो कम समय में मोटा रिटर्न मिल सकता है। डॉग्स की तरह कैट्स भी इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय पालतू पेट हैं। इस समय टॉप 100 में ज्यादा डॉग थीम वाले टोकन नहीं हैं। इसलिए इस बात की अच्छी संभावना जताई जा रही है कि कैटकॉइन एक टॉप लेवल मीम टोकन बन सकता है।
100 गुना रिटर्न की उम्मीद
उम्मीद लगाई गयी है कि ऐसे कुछ फैक्टर हैं, जिनके चलते कैटकॉइन अगले ऑल्टकॉइन साइकिल के दौरान 100 गुना रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि मीम कॉइन की कुछ चुनौती भी होती है। सबसे बड़ी चुनौती होती है कि कभी-कभी उनके वैल्यूएशन आसमान पर पहुंच जाते हैं और उन्हें उस समय अपनी वैल्यूएशन को सही ठहराना होता है। हाई वैल्यूएशन को बनाए रखने में मदद करने के लिए कैटकॉइन को अन्य मीमकॉइन से उपलब्ध न होने वाले कई फंक्शंस के साथ प्रोग्राम किया गया है। जैसे कि एनएफटी लेनदेन में इसका उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही इस टोकन का अपना गेमिंग प्लेटफॉर्म होगा।
जानिए बाकी फायदे
साथ ही कैटकॉइन होल्डर्स को हर लेनदेन पर 2 फीसदी मिलेगा। जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि यदि पिछले ट्रेंड्स बरकरार रहते हैं तो कई मीम कॉइन ऐसे हो सकते हैं, जिनके 2022 में भारी रिटर्न देने की संभावना है। अपनी सोशल मीडिया लोकप्रियता और हाई यूटीलिटी के साथ कैटकॉइन पर अगले 12 महीनों में नजर रखनी जरूरी है।
जोखिम भी है
ट्रेडिंग क्रिप्टोकरेंसी का जोखिम मुख्य रूप से इसकी अस्थिरता है। इनमें उच्च जोखिम बहुत अधिक अस्थिरता के कारण रहता है। यह जरूरी है कि आप ट्रेड शुरू करने से पहले जोखिमों को समझें। जैसे कि तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या हैकिंग को रोकने का कोई सही तरीका नहीं है। आपको ट्रेड करने से पहले शामिल सभी कॉस्ट की समीक्षा करनी चाहिए। क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड पर शुल्क अधिक हो सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications