Diwali 2025; Car Insurance Claim: देश में बीते दिन यानी सोमवार, 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर राजधानी दिल्ली हो या मायानगर मुंबई या फिर नवाबों का शहर लखनऊ हो या फिर पिंक सिटी जयपुर.. देश के हर कौने में जमकर आतिशबाजी की गई।

देशभर में लोगों ने पटाखे फोड़े और खुशियां मनाईं। हालांकि, इस दौरान आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने के चलते कई जगहों पर गाड़ियों में आग लगने की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर पटाखों की वजह से गाड़ी में आग लगती है, तो क्या इंश्योरेंस कंपनी उसे कवर करती है। यानी क्या पटाखों से गाड़ी में आग लगने पर इंश्योरेंस का पैसा मिलेगा? यदि आप भी इस दुविधा में हैं तो चलिए आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब...
पटाखों से गाड़ी में लगे आप पर बीमा का पैसा मिलेगा या नहीं?
दरअसल, कार में या किसी भी गाड़ी में आग लगने के बाद बीमा कंपनी उसे कवर करती है या नहीं ये कई बातों पर निर्भर करता है। सबसे पहली बात कि आपने किस तरह का इंश्योरेंस पॉलिसी लिया है। पटाखों की वजह से आग लगने के क्लेम के मामले में यह कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में कवर होता है। अगर आसान शब्दों में कहें, तो चोरी, आग, प्राकृतिक आपदा या एक्सटर्नल फायर जैसी आपदा में अगर गाड़ी को नुकसान पहुंचता है तो इस तरह के क्लेम को कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में कवर किया जाता है।
इसका सीधा मतलब है कि यदि आपने अपनी गाड़ी के लिए कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस लिया है तो दिवाली के पटाखों से उसमें लगी आग से हुए नुकसान पर इश्योरेंस का क्लेम मिलेगा। वहीं, अगर आपने सिर्फ Third-party Insurance लिया है, तो गाड़ी को हुए नुकसान का क्लेम नहीं मिलेगा।
गाड़ी में आग लगने पर तुरंत क्या करें?
दिवाली के मौके पर अगर पटाखों की वजह से आपकी गाड़ी में आगी है तो सबसे पहले उसकी फोटो क्लिक कर अपने पास रखें और वीडियो भी बना लें। इसके अलावा तुरंत बीमा कंपनी को हादसे की जानकारी दें। वहीं, नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मामले को दर्ज कराएं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं क्लेम मिलने में मुश्किल हो सकती है।
इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की होगी जरूरत?
- भरा हुआ क्लेम फॉर्म
- FIR की कॉपी
- कार की RC
- ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
- बीमा पॉलिसी के दस्तावेज
- घटना की तस्वीरें और वीडियो
आपके क्लेम करने के बाद बीमा कंपनी एक सर्वेयर को सर्वे करने के लिए भजेगी। वो गाड़ी की हालात की जांच करेगा और एक रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट बनने के बाद बीमा कंपनी आपको बताएगी कि आपके गाड़ी को सही करने में कितना खर्च आएगा जिसका भुगतान वह करेगी या फिर नई गाड़ी मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications