Canara Bank Loan Rates: देशभर में त्यौहारी सीजन चल रहा. शुभ मुहूर्त के दिन लोग घर, गाड़ी या फिर गहने खरीदते हैं. कई खरीदार कैश देते हैं तो कई लोन लेते हैं. इस बीच देश के दिग्गज सरकारी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी केनरा बैंक ने लोन दरों में बदलाव का ऐलान किया है. इसके तहत दरों में बढ़ोतरी किया है.
लोन दरों में बैंक ने 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है. इससे पहले प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक ने भी चुनिंदा अवधि के ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. बता दें कि MCLR में किसी तरह के बदलाव का असर लोन पर EMI पर सीधे तौर पर पड़ता है.
केनरा बैंक ने ग्राहकों दिया झटका
सरकारी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी केनरा बैंक ने दरों में बदलाव को लेकर जानकारी दी है. इसके तहत बेंचमार्क एक साल की अवधि की एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.05% कर दिया है, जोकि पहले 9% था. बैंक ने एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए कर्ज की दर 8.40-8.85% के दायरे में कर दिया है. वहीं, एक दिन के कर्ज के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.30% कर दिया है, जोकि पहले 8.25% थी. नई दरें 12 अक्टूबर, 2024 से ही प्रभावी हो गई हैं.

एचडीएफसी बैंक ने भी दिया झटका
HDFC बैंक ने 7 अक्टूबर से अपने 2 टेन्योर के लिए MCLR में बदलाव किए हैं. इसके बाद MCLR की रेंज 9.10% से 9.45% हो गई है. वहीं, 6 महीने और 3 साल के लिए MCLR को 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है. ओवरनाइट के लिए बैंक 9.10%, एक महीने के लिए 9.15%, 3 महीने के लिए दरें 9.30% कर दिए है. 3 साल के टेन्योर के लिए नए दरें 9.45-9.50% होगी. जबकि 6 महीने के लिए लेंडिंग रेट 9.40% और 1 साल के लिए 9.45% किया है.
RBI की अक्टूबर पॉलिसी मीटिंग में दरें स्थिर
RBI की हर दो महीने में होने वाली मौद्रीक समीक्षा कमिटी बैठक 9 अक्टूबर को खत्म हुई. इस बार भी 6 सदस्यी कमिटी ने लगातार 10वीं बार दरों को स्थिर रखने के पक्ष में वोट किया. यह फिलहाल रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार है, जोकि 2018 से अब तक सबसे ज्यादा है. RBI ने आखिरी बार 2023 में फरवरी पॉलिसी के दौरान दरों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
RBI की प्रमुख दरें
- रेपो रेट: 6:50%
- SDF: 6.25%
- MSF: 6.75%
- बैंक रेट: 6.75%
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications