नई दिल्ली। अगर आपके पास एसबीआई का कार्ड है तो एक साल में आप के पास 25000 रुपये तक कमाने का मौका है। एसबीआई कार्ड ने एक स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का नाम रिफर एंड अर्न प्रोग्राम रखा है। देश में क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए एसबीआई कार्ड ने यह स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का फायदा उठाना भी आसान है। इस स्कीम का फायदा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वाला कर सकता है।
मिलेंगे अमेजन के वाउचर
एसबीआई कार्ड के रिफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत अमेजन वाउचर दिए जाएंगे। इन वाउचर को आप अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकेंगे। आप चाहें तो 1 साल में अधिकतम 25000 रुपये तक के वाउचर कमा सकते हैं।
क्या करना होगा इसके लिए
अगर आप एसबीआई कार्ड के रिफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत कमाई करना चाहते हैं, तो आपको दोस्तों या पारिवारिक सदस्यों को रिफर करना होगा। अगर ये लोग आपके रिफर करने पर एसबीआई का नया क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो आपको हर 1 रिफरेंस पर 500 रुपये के वाउचर मिलेंगे।
साल में कितने मौके
एसबीआई कार्ड इस रिफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत हर किसी को अधिकतम 50 मौके देगा। यानी आप एक साल में अधिकतम 50 लोगों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जोड़कर अधिकतम 25000 रुपये तक के अमेजन वाउचर ले सकते हैं। वहीं अगर आपका रिफरेंस इस्तेमाल करने वाला कंपनी की एक शर्त मान ले तो उसे भी 500 रुपये वाउचर मिलेंगा।
कितने दिन में मिल जाएग वाउचर
अगर किसी व्यक्ति की तरफ से भेजे रिफरेंस के जरिए एसबीआई का नया क्रेडिट कार्ड जारी होता है, तो रिफरेंस भेजने वाले के एसबीआई कार्ड एकाउंट में 60 दिनों के अंदर यह वाउचर जारी हो जाएगा।
आपके मित्र को ऐसे मिलेगा वाउचर
एसबीआई कार्ड इस रिफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत अगर आपके रिफरेंस पर एसबीआई का कार्ड लेने वाला व्यक्ति भी 500 रुपये का अमेजन वाउचर फ्री में पा सकता है। इसके लिए उसे अपने नए एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पहला पेमेंट करेगा तो उसे यह वाउचर मिल जाएगा। इस पेमेंट के 90 दिनों के भीतर उनके खाते में 500 रुपये का अमेजन वाउचर आ जाएगा।
कितने दिनों तक इस्तेमाल हो सकेगा यह वाउचर
यह अमेजन वाउचर कितने दिनों तक इस्तेमाल हो सकेगा, इसकी जानकारी एसबीआई कार्ड की तरफ से यह अमेजन वाउचर मिलने के बाद दी जाएगी। एसबीआई कार्ड का यह रिफरल प्रोग्राम पूरी तरह से ऑटोमेटेड ऑनलाइन कैंपेन है। इसे ऑनलाइन रिफरल फॉर्म या रिफरल लिंक के जरिए भेजा जा सकता है। वहीं रिफरल कोड को वाट्सऐप, फेसबुक, एसएमएस, ईमेल के जरिए भी भेजना संभव है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications