नई दिल्ली, मार्च 8। रूस और यूक्रेन का विवाद जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे सोने की कीमतें लगातार ऊपर होती जा रही हैं। अगर देखा जाए तो बीते 1 हफ्ते में ही सोने का रेट करीब 4000 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ चुका है। वहीं अगर जानकारों की राय देखी जाए तो वह कुछ और ही कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि क्या गोल्ड मार्केट के जानकारों की राय।
56,000 रुपये तक जा सकता है रेट
गोल्ड मार्केट के जानकारों की राय में अगर रूस और यूक्रेन विवाद कुछ समय और खिंच गया तो गोल्ड का रेट 56,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है। ऐसे में क्या खरीदारी करके फायदा उठाने का समय आ चुका है, यह जानना काफी जरूरी है। वैसे गोल्ड ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम का बनाया था।
गोल्ड रेट पर जानिए जानकारों की राय
गोल्ड रेट को लेकर जानकारों की राय है कि अभी सोने का रेट करीब 53,000 रुपये से ऊपर चल रहा है। ऐसे में गोल्ड में निवेश करके कुछ समय में फायदा कमाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कैसे गोल्ड खरीदा जाए, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि इन जानकारों की राय है कि गोल्ड में निवेश करना है तो इस वक्त अंतरराष्ट्रीय हालातों पर नजर जरूर रखें। ऐसा इसलिए की कोई भी खबर सोने का रेट तेजी से ऊपर नीचे कर सकती है।
डिजिटल गोल्ड पर करें भरोसा
अगर आप गोल्ड में तेजी से खरीद और बिक्री करना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड सबसे बढ़िया निवेश का माध्यम है। यहां पर 999 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड मिलता है। इसे आधा ग्राम से कितनी भी मात्रा में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा किसी भी खरीदा और बेचा जा सकता है। जिस तेजी से गोल्ड का रेट ऊपर नीचे हो रहा है, उसमें डिजिटल गोल्ड का माध्यम ही सबसे अच्छा है। यहां पर गोल्ड का रेट बाजार के हिसाब से ऊपर और नीचे होता रहता है। ऐसे में खरीद और बिक्री का फैसला तुरंत करने में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications