In how many years will Rs 1 lakh become Rs 1 crore: अगर आपके पास 1 लाख रुपये है और उसे आप 1 करोड़ रुपये बनाना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी मिल सकती है। यहां पर एफडी से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करके कैसे 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है, इस बात की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आमतौर पर शेयर बाजार में कहा जाता है कि किसी शेयर में निवेश किया और देखते देखते करोड़पति बन गए। लेकिन ऐसे अच्छे शेयर चुनना कठिन काम है, ऐसे में एफडी और म्यूचुअल फंड के माध्यम से कैसे 1 लाख रुपये 1 करोड़ रुपये बन सकता है, आइये इसे जानते हैं।

आमतौर पर माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति अधिकतम 30 से लेकर 35 साल के लिए निवेश कर सकता है। ऐसे में अगर 30 साल तक 7 फीसदी का ब्याज मिले तो 1 लाख रुपये बढ़कर 7.6 लाख रुपये होगा। वहीं अगर 8 फीसदी ब्याज 30 साल तक मिले तो यह फंड करीब 10 लाख रुपये का होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एफडी के भरोसे 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार नहीं हो सकता है।
अब जानते हैं कि क्या म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये हो सकता है। अगर टॉप म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो आसानी से माना जा सकता है कि 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये बन सकता है।
अगर 1 लाख रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम किया जाए, जिसका औसतन रिटर्न 15 फीसदी से ज्यादा का रहा हो, तो 33 साल में 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये बन सकता है। आइये जानते हैं कौन सी म्यूचुअल फंड स्कीमें 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न बीते 5 साल से औसतन हर साल दे रही हैं।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का बीते 5 साल के दौरान हर साल औसत रिटर्न 29.31 प्रतिशत रहा है।
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम का बीते 5 साल के दौरान हर साल औसत रिटर्न 24.51 प्रतिशत रहा है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का बीते 5 साल के दौरान हर साल औसत रिटर्न 23.57 प्रतिशत रहा है।
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का बीते 5 साल के दौरान हर साल औसत रिटर्न 23.10 प्रतिशत रहा है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम का बीते 5 साल के दौरान हर साल औसत रिटर्न 22.98 प्रतिशत रहा है।
नोट: म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 28 अगस्त 2023 की एनएवी के आधार पर की गई है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
