Buy Suzlon Energy shares now or not: कभी 5 रुपये से कम में बिकने वाला सुजलॉन एनर्जी का शेयर कुछ दिन पहले 27 रुपये तक चला गया था। लेकिन इसके बाद से इसमें गिरावट का दौर है। बीते कारोबारी सत्र में सुजलॉन एनर्जी का शेयर गिरावट के साथ 24.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
इस प्रकार से सुजलॉन एनर्जी का शेयर अपने हालिया हाई से काफी नीचे आ गया है। इसके चलते निवेशकों के मन में दुविधा है। अब निवेशक समझ नहीं पा रहे हैं कि वह सुजलॉन एनर्जी के शेयर में निवेश करें या नहीं।

जानिए शुक्रवार को एनएसई पर क्या रहा था सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट
- क्लोजिंग रेट : 24.05 रुपये
- 52 हफ्ते का हाई स्तर : 24.30 रुपये
- 52 हफ्ते का लो स्तर : 9.90 रुपये
- टोटल ट्रेडिड शेयर : 87,741,294
जहां तक सुजलॉन एनर्जी की मार्केट की बात है तो यह 29,939 करोड़ रुपये है। वहीं इस शेयर में सर्किट 5 फीसदी का है। यानी यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी ऊपर या नीचे जा सकता है। इससे ज्यादा नहीं।
जहां तक रिटर्न की बात है तो अभी तक तेज कमाई करा रहा सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते एक हफ्ते से नुकसान करा रहा है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक हफ्ते का रिटर्न 3.80 फीसदी निगेटिव है। हालांकि एक माह के दौरान इस शेयर ने करीब 29.30 फीसदी की कमाई कराई है। वहीं 3 माह के दौरान शेयर ने 80.15 फीसदी का फायदा कराया है। जहां तक एक जनवरी 2023 से लेकर अभी तक के रिटर्न की बात है तो यह 126.89 फीसदी का है। वहीं एक साल का रिटर्न करीब 136.95 फीसदी है। तीन साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने करीब 617.91 फीसदी का रिटर्न दिया है।
वहीं जानकारों का कहना है कि शेयर काफी तेजी से ऊपर आ गया ऐसे में यहां पर रेट कुछ कंसोलिडेट हो सकता है। वहीं शेयर बाजार के जानकारों ने सुजलॉन एनर्जी का शेयर अभी भी कमाई करा सकता है। जहां तक सुजलॉन एनर्जी के प्राइस टारगेट की बात है तो यह काफी ज्यादा हैं।
जहां प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष टेक्निकल रिसर्च वैशाली पारेश ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 34 रुपये का प्राइस टारगेट बताया है। वहीं ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीद की सलाह के साथ सुजलॉन एनर्जी का टारगेट प्राइस 30 रुपये बताया है।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज हाऊस के प्राइस टारगेट के अलावा कंपनी से संबंधित लेटेस्ट न्यूज बताई जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications