नई दिल्ली, सितंबर 28। आज कल बहुत सारी कंपनियां डिविडेंड बांट रही हैं। साथ ही बहुत सी ऐसी भी कंपनियां हैं, जो अपने मौजूदा शेयरधारकों को बोनस शेयर दे रही हैं। ये बोनस शेयर फ्री में दिए जाते हैं। बता दें कि बोनस शेयर एक खास अनुपात में दिए जाते हैं। जैसे कि 1:2 या 2:1। 1:2 का मतलब है कि कोई कंपनी अपने शेयरधारकों को हर 2 शेयरों के बदले 1 बोनस शेयर देगी। वहीं 2:1 का मतलब है कि कोई कंपनी अपने शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले 2 शेयर देगी। अब कंपनी ऐसी है जो अपने शेयरधारकों को 6:1 के अनुपात में शेयर देने जा रही है। यानी हर शेयर के बदले 6 शेयर। ये कमाल का ऑफर है। आगे जानिए इस ऑफर के बार विस्तार से। साथ ही जानिए कि कौन सी कंपनी ये ऑफर लेकर आई है।
एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
हर 1 शेयर के बदले 6 शेयर देने का ऑफर लेकर आई है एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड। एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ही वो कंपनी है, जो एक शेयर पर आपको फ्री में 6 शेयर देगी। कंपनी के बोर्ड ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।
कितनी है रिकॉर्ड डेट
कंपनी के बोर्ड ने बुधवार, 05 अक्टूबर, 2022 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है, ताकि 6:1 के अनुपात में फुली पेड-अप बोनस शेयर जारी करने के लिए पात्र शेयरधारकों की योग्यता को चेक किया जा सके।
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड तिथि कंपनी द्वारा निर्धारित एक कट-ऑफ तिथि होती है और निवेशकों को इस तिथि से पहले कंपनी के शेयरधारक होने चाहिए ताकि वे बोनस शेयर जारी करने के योग्य हो सकें। कोई कंपनी तीन कारणों से बोनस शेयर जारी करती है। कंपनी की प्रतिधारित (रिटेंड) कमाई के एक हिस्से को कैपिटलाइज करने के लिए, अपने शेयर प्रीमियम खाते के कंवर्जन के लिए या ट्रेजरी शेयरों के वितरण के लिए।
जानिए कंपनी की डिटेल
स्पेक्युलर मार्केटिंग एंड फाइनेंसिंग लिमिटेड को जनवरी 05 1985 को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू की गयी थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कंपनी का नाम कंपनी द्वारा किए जा रहे बिजनेस को पर्याप्त रूप से दर्शाए इसी के अनुसार कंपनी का नाम स्पेक्युलर मार्केटिंग और फाइनेंसिंग से बदल दिया गया और 25 अगस्त 2021 से इसे एम लखमसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम मिला।
ये कंपनी भी देगी फ्री शेयर
बोनस शेयर किसी कंपनी द्वारा अपने वर्तमान शेयरधारकों को पूरी तरह से भुगतान किए गए शेयरों (फुली पेड अप शेयर) के रूप में मुफ्त में वितरित किए गए शेयर होते हैं। बता दें कि एक और कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी है प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज। ये इस समय ब्रोकिंग समेत दूसरी फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी है। मालूम हो कि प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज अपने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर 1 शेयर पर फ्री में 2 बोनस शेयर। प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड की मार्केट कैप करीब 35 करोड़ रुपये है। ध्यान रहे कि कंपनी के शेयर आपके डीमैट खाते में 2 महीने के भीतर आएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
