कोरोना वायरस के डर से लोग बाजार में खरीदारी करने या ज्वैलर्स की दुकान तक जाने में परहेज कर रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना के कहर के चलते शेयर मार्केट में अनिश्चिता का माहौल है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के डर से लोग बाजार में खरीदारी करने या ज्वैलर्स की दुकान तक जाने में परहेज कर रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना के कहर के चलते शेयर मार्केट में अनिश्चिता का माहौल है। ऐसे में जिसके पास निवेश लायक पूंजी है वह सोने में निवेश कर रहा है। हालांकि लॉकडाउन में सर्राफा बाजार बंद है इसकारण लोग फिजिकल गोल्ड नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में म्यूचुअल, शेयर मार्केट के माध्यम से वर्जुअल गोल्ड में निवेश कर रहे हैं।
सोने की कीमतें 37 हजार प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 45 हजार के आसपास
बता दें कि कोरोना के कहर के बीच सोने की कीमतें 37 हजार प्रति दस ग्राम से बढ़कर 45 हजार के आसपास पहुंच गई है। वहीं बाजार के जानकारों के अनुसार शेयर मार्केट के गिरावट के बीच सोना 50 हजार की ऊंचाई छू सकता है। जिनके पास पूंजी है, वह सोने में निवेश को लेकर बेचैन हैं। लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से लोग फिजिकल गोल्ड नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में लोग म्यूचुअल, कमोडिटी या शेयर मार्केट के जरिये वर्चुअल गोल्ड खरीदने को परेशान दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 की मंदी के दौर में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था, लेकिन बमुश्किल तीन साल की तेजी के बाद सोना एक रेंज में ही रहा। कोरोना की वैश्विक महामारी के बीच लोग एक बार फिर सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। कई लोग फोन कर गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और शेयर मार्केट के जरिये सोने में निवेश की बात कह रहे हैं।
गोल्ड में निवेश करने के तरीके
दुकान से खरीदारी : अगर सर्राफा बाजार खुला हो तो दुकान से जाकर सोने की खरीदारी करना। अमूमन जो अधिकांश लोग करते हैं। लेकिन फिलहाल देखा जाएं तो लॉकडाउन के कारण मार्केट बंद रह रही है। इस कारण सर्राफा बाजार से सोना खरीदा नामुमकिन है।
गोल्ड ईटीएफ : म्यूचुएल फंड की तरह ही गोल्ड ईटीएफ के यूनिट्स डीमैट अकाउंट के जरिए खरीदे या बेचे जा सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ में 99.9 फीसदी शुद्धता का सोना होने का दावा किया जाता है। जिससे निवेशकों को क्वॉलिटी की चिंता नहीं करनी पड़ती है। इसके अलावा गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने से सोने की चोरी का जोखिम भी नहीं रहता है। साथ ही, गोल्ड ईटीएफ में छोटी रकम भी निवेश की जा सकती है।
ई-गोल्ड : नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने निवेशकों को सोने में समेत कई कमोडिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदने का विकल्प दिया है। ई-गोल्ड की 1 यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर होती है।
इन प्रमुख जानें-मानें वेबसाइट से खरीदें सोना
तनिष्क
भारत के सबसे बडे, सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे लोकप्रिय गहनों के ब्रांड में से एक तनिष्क है। यह ब्रांड सोने के आभूषणों को प्रीमियम रेंज प्रदान करता है और 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के आभूषणों की श्रेणी प्रदान करता है। तनिष्क एक ऑनलाइन वेबसाइट है जहां से आप गहने खरीद सकते हैं।
कार्टलेन
कार्टलेन डॉट कॉम भारत में पहली ऑनलाइन ज्वेलरी शॉपिंग वेबसाइट है। इस कंपनी की अच्छी बात यह है कि आपको कंपनी के द्वारा ज्वेलरी ट्राइ करने का मौका दिया जाता है।
ब्लूस्टोन
इसके साथ ही ब्लूस्टोन की वेबसाइट 2011 में कई विभिन्न वेरायटी के साथ लॉन्च हुई थी। अगर आपको ज्वेलरी पसंद नहीं आती है तो आप 30 दिन के अंदर रिटर्न कर सकते हैं।
गीतांजलि
आप गीतांजलि डॉट कॉम से गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट से ज्वेलरी खरीदकर आप कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 10,000 रुपए से कम की ज्वेलरी खरीदनी होगी।
वियर योर शाइन
वियर योर शाइन पीसी ज्वेलर्स के पार्टनर हैं। इसके साथ ही वह खुद में भी एक पापुलर ब्रांण्ड है। यह कंपनी पीसी ज्वेलर्स, ब्लू नील, कामा ज्वेलरी, असमी, जिली आदि ज्वेलरी ब्रांण्ड के साथ पार्टनरशिप में कई ऑफर और आकार्षक डिजाइन प्रदान कर रही है।
स्नैपडील, फ्लिपकार्ट
आप अगर इन वेबसाइट के अलावा भी किसी और वेबसाइट से ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आप स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते हैं। यहां पर कई बड़े-बड़े ब्रांण्ड के कलेक्शन खरीद सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड काफी सरल तरीका सोना खरीदने का
सोना खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। सोने के सिक्के और बार ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, मोबिक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट पर 'डिजिटल गोल्ड' आसानी से मिल रहा है। जानकारी दें कि यह डिजिटल गोल्ड 99.9 फीसद शुद्ध होता है। गूगल पे, पेटीएम जैसे मोबाइल वॉलेट ने गोल्ड बेचने के लिए MMTC-PAMP से साझेदारी की हुई है। पेटीएम पर आप एक रुपये का गोल्ड भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो मोबाइल वॉलेट से खरीदे गए सोने को बेच दें या अपने घर पर मंगवा लें।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications