नई दिल्ली, दिसंबर 11। देश में कच्चा माल उपलब्ध है। साथ में टेलेंट और सुविधाएं भी, लेकिन यह शानदार कारोबार लोग शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अगर यह कारोबार शुरू किया जाए तो पूरे साल कमाई हो सकती है। अगर इस कारोबार को थोड़ा बड़े स्केल पर शुरू कर दिया जाए तो जल्द ही अमीर भी बना जा सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने में ज्यादा लागत भी नहीं आती है और अगर चाहें तो सरकार से मदद भी ले सकते हैं।
अगर आप ऐसा बिजनेस को करने के इच्छुक हैं, तो यहां से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
- कितनी होगी कमाई
- साल भर में कितनी आएगी लागत
- केवीआईसी की ओरीजनल प्रोजेक्ट भी पढ़ें
यह है प्याज पेस्ट का कारोबार
देश में पूरे साल कहीं न कहीं प्याज की कमी की दिक्कतों का सामना लोगों को करना ही पड़ता है। वहीं कुछ समय ऐसा होता है जहां पर प्याज की उपलब्धता काफी ज्यादा हो जाती है। इसके चलते रेट में भारी गिरावट आ जाती है। ऐसे में अगर कम रेट के प्याज को पेस्ट में बदल लिया जाए, तो इसे पूरे साल आसानी से बेचा जा सकता है। इस कारोबार में लागत भी ज्यादा नहीं है, और पूरे साल मुनाफा बना रहता है।
आइये जानते हैं कि प्याज पेस्ट कारोबार की लागत
अगर आप प्याज के पेस्ट के कारोबार की लागत जानना चाहते हैं, तो यह 5 लाख रुपये से कम है। वहीं इस कारोबार को शुरू करने पर सरकार से मदद भी ली जा सकती है। खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्याज के पेस्ट के कारोबार को लेकर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार, यह कारोबार 4.19 लाख रुपये में शुरू हो सकता है। वहीं इस कारोबार को शुरू करने में केन्द्र सरकार की मुद्रा लोन योजना से मदद भी ली जा सकती है।
ये है प्याज के पेस्ट के कारोबार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का डिटेल
केवीआईसी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इसकी उत्पादन इकाई लगाने में कुल मिलाकर 4,19,000 रुपये की लागत आती है। इस लागत में 1 लाख रुपये बिल्डिंग शेड बनाने और 1.75 लाख रुपये उपकरण आदि पर खर्च होते हैं। उपकरण में फ्राइंग पैन, ऑटोक्लेव स्टीम कूकर, डीजल भट्टी, स्टरलाइजेशन टैंक, छोटे बर्तन, मग, कप आदि शामिल होते हैं। वहीं कारोबार को चलाने के लिए 2.75 रुपये की जरूरत पड़ेगी। अगर प्याज के पेस्ट बनाने की एक उत्पादन इकाई लगाई जाती है, तो साल भर में करीब 193 क्विंटल प्याज के पेस्ट का उत्पादन कम से कम किया जा सकता है। अगर इसे 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जाए तो इसकी कुल वैल्यू 5.79 लाख रुपये हो जाएगी।
केवीआईसी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें
प्याज के पेस्ट को ऐसे बेच सकते हैं
प्याज पेस्ट को तैयार करने के बाद इसे बहुत ही अच्छे तरीके से पैक किया जाना चाहिए। आजकल कोई भी सामाना बिना अच्छे पैकिंग के बेचना कठिन होता है। प्याज पेस्ट की बिक्री के लिए मार्केटिंग का सहारा भी लिया जा सकता है। इसमें सोशल मीडिया भी शामिल है।
अब जानिए कितनी होगी कमाई
केवीआईसी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट में अनुसार अगर पूरी क्षमता के साथ प्याज पेस्ट का उत्पादन किया जाए तो 1 साल में 7.50 लाख रुपये तक की बिक्री का आंकड़ा पाया जा सकता है। इसमें अगर सारे खर्चे को घटा दिया जाए, तो भी 1.75 लाख रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं जैसे जैसे कारोबार की समझ बढ़े तो प्याज पेस्ट का उत्पादन बढ़ाकर कमाई को कई गुना किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
