नई दिल्ली, अगस्त 12। बुलेट हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद की बाइक रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह बुलेट आपको करोड़पति भी बना सकती थी। जी हां यह सही है कि बुलेट ने बहुत से लोगों को करोड़पति बनाया है। अगर आप बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आगे करोड़पति बनने का चांस है या नहीं यह भी जान सकते हैं।
जानिए बुलेट ने ऐसा क्या किया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलेट को आयशर मोटर्स बनाती है। यह देश की एक बहुत ही सफल कंपनी है। इस कंपनी में अगर किसी ने निवेश किया होगा तो वह आज आराम से करोड़पति होगा। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक समय पर इस कंपनी का शेयर करीब 2 रुपये में मिल रहा था। वहीं इस शेयर की कीमत अब बढ़कर 3000 रुपये के पार निकल चुकी है।
आइये जानते हैं कि इस वक्त कंपनी के शेयर का रेट
इस वक्त आयशर मोटर्स का शेयर करीब 3,194 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर ने दोपहर तक अपना न्यूनतम स्तर 3,131.00 रुपये का बनाया था और वहीं उच्चतम स्तर 3,203.15 रुपये का बनाया है। जहां तक एक साल के रेट की बात है तो इसका न्यूनतम स्तर 2,159.55 रुपये का और उच्चतम स्तर 3,265.95 रुपये का रहा है।
अब जानिए आयशर मोटर्स कैसे बनाया करोड़पति
बुलेट बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इस कंपनी का शेयर कुछ ही साल में 2 रुपये के स्तर से बढ़कर 3000 रुपये के पार निकल चुका है। इस प्रकार से आयशर मोटर्स ने निवेशकों को करीब 150000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज कुछ साल पहले इस कंपनी में केवल 25,000 रुपये का ही निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा आयशर मोटर्स के शेयर का रेट
आयशर मोटर्स के शेयर का रेट 17 अक्टूबर 2001 बीएसई में 1.91 रुपये था। वहीं इस वक्त इस शेयर का रेट करीब 3200 रुपये है। इस प्रकार से कंपनी ने करीब 21 साल में 150000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में अक्टूबर 2001 में केवल 25,000 रुपये का ही निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 16.50 करोड़ रुपये के आसपास है।
अब जानिए कम समय का रिटर्न
ऐसा हीं है कि लम्बे समय का निवेश करने वालों को ही फायदा मिला है। अगर किसी ने कम समय के लिए निवेश किया होगा तो उसे भी तगड़ा मुनाफा हुआ है। आयशर मोटर्स के शेयर का बीते 10 साल का रिटर्न भी काफी अच्छा रहा है। यह शेयर बीएसई पर 10 अगस्त 2012 को 206.98 रुपये के स्तर पर था। वहीं आज यह शेयर 3200 रुपये से ऊपर है। यानी इस शेयर ने इस दौरान 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर करीब 15 लाख रुपये कर दिया है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
